Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्‍ली के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ पड़े ओले
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिल्‍ली के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ पड़े ओले

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों से शुक्रवार रात बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम में बदलाव देखने को मिला. बारिश ओर ओले पड़ने के बाद से तापमान में गिरावट आई है. शुक्रवार को दिल्ली में दिनभर मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन सूरज ढलते ही आसमान में अंधेरा छा गया. इससे पहले शाम को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई थी, जबकि शहर के दक्षिण पश्चिम हिस्सों में ओले पड़े. शहर में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक था.

    मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. शनिवार को अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
    साथ ही कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर और पूर्वी भारत के कई इलाकों में ये बदलाव लेगा. बताया जा रहा है कि मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण देखने को मिलेगा. 26 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और 28 फरवरी को तापामान के 28 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है, जिसके बाद एक बार फिर मौसम साफ हो जाएगा.

    वहीं उत्तर प्रदेश में भी एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार है. इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 28 फरवरी से 2 मार्च 2022 के बीच बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगल 4 दिनों के दौरान बारिश हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 और 26 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के करोड़ों गरीबों को जेनेरिक दवा से हो सकता है सस्ता इलाज : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article उत्‍तर प्रदेश बिजली विभाग के 55 इंजीनियर बर्खास्‍त, 10 साल से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.