Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारिश से उत्तराखंड में तबाही : अब तक 8 की मौत, कई सड़कें बंद, लोग मकान के मलबों में दबे
    Breaking News Headlines

    बारिश से उत्तराखंड में तबाही : अब तक 8 की मौत, कई सड़कें बंद, लोग मकान के मलबों में दबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का आलम एक बार फिर देखने को मिल रहा है. जगह जगह भूस्खलन के चलते कम से कम 6 समेत अब तक कुल 8 लोगों के मारे जाने की खबरें आ चुकी हैं. इसके साथ ही रामनगर में कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई रिसॉर्ट्स पानी पानी हो चुके हैं, तो कई खाली किए जा रहे हैं. नैनीताल के रामगढ़ का एक पूरा इलाका जलमग्न होने से कई लोग डूब रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं. वहीं, अल्मोड़ा में कुछ लोग मकान के मलबों में दब गए हैं और हालात इतने बदतर हैं कि रेस्क्यू टीमें तक नहीं पहुंच पा रही हैं.

    पौड़ी के लैंसडाउन में भूस्खलन के कारण एक नेपाली परिवार के 3 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं, चंपावत ज़िले में इसी तरह की दुर्घटना में दो और रुद्रप्रयाग ज़िले में कानपुर से पहुंचे एक पर्यटक की मौत की खबरें हैं. भूस्खलन और भारी बारिश के चलते जगह जगह रास्ते बंद हो गए हैं और चार धाम यात्रा रोकी जा चुकी है. इन हालात के बीच, ताज़ा खबरें कई इलाकों से आ रही हैं, जो चिंताजनक हैं.

     

    मूसलाधार बारिश का नैनीताल में जनजीवन पर असर पड़ा है. नैनीताल में बारिश के चलते 9 सड़कें बंद हो गई हैं, तो नैनीताल भवाली, कालाढुंगी नैनीताल सड़क मलबा आने से बंद है. नैनीताल हल्द्वानी सड़क भी मलबा आने से बाधित है. ज़िला प्रशासन की अपील के बाद भी सड़कों पर जाम की स्थिति है तो कई पर्यटक वापस लौट रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है. सड़कों पर जाम के चलते जेसीबी मशीनें के फंस जाने से सड़क खोलने में देर लग रही है.

    वहीं, नैनीताल के रामगढ़ में बारिश ने तबाही मचा दी है. तल्ला रामगढ़ का पूरा इलाका पानी में डूब गया है. कई घरों के लोग गहरे पानी में डूब गए हैं और कई लोग घरों की छतों पर बैठकर जान बचा रहे हैं. इधर, अल्मोड़ा में मूसलाधार बारिश के चलते भतरौजखान में 3 लोग मकान के अंदर दब गए. भनोली में मकान टूटने से एक व्यक्ति मकान के अंदर दब गया. सड़कें बंद होने से रेस्क्यू टीमें नहीं पहुंच पा रही हैं. ज़िला प्रशासन की टीम भी नहीं पहुंच सकी. दर्जनों सड़कें बंद हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है.

     

    72 घंटे की तबाही के बाद अभी तक 8 लोगों के मरने की खबरें हैं. हल्द्वानी में गौला नदी लबालब भरी है और नैनीताल की झील का पानी माल रोड पर आ गया है. फ्रूट बेल्ट रामगढ़ में भी भारी बारिश के चलते नुकसान हुआ है तो चारधाम यात्रा भी थम गई है. यात्रियों को अलग अलग पड़ावों पर रोक दिया गया है.

    बारिश के बाद, बिजली, पानी, इंटरनेट सेवाओं पर बुरी तरह असर पड़ा है. रामनगर में कोसी का जलस्तर 1 लाख 14 हज़ार 325 क्यूसेक बताया जा रहा है और अभी और बढ़ने की आशंका है. मोहान और ढिकुली के कई रिसॉर्ट्स में पानी घुस गया है जबकि कोसी नदी से लगे रिसॉर्ट्स को खाली करवाया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: कोरोना नियमों में छूट, 22 अक्टूबर से बढ़ेगा दुकानें खोलने का समय, सिनेमा हॉल भी खुलेंगे
    Next Article फ्यूचर समूह के साथ प्रस्तावित सौदे के लिए रिलायंस रिटेल के शेयरधारकों, कर्जदाताओं को एनसीएलटी ने दी बैठक की मंजूरी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.