Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: कोरोना नियमों में छूट, 22 अक्टूबर से बढ़ेगा दुकानें खोलने का समय, सिनेमा हॉल भी खुलेंगे
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र: कोरोना नियमों में छूट, 22 अक्टूबर से बढ़ेगा दुकानें खोलने का समय, सिनेमा हॉल भी खुलेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. देश में कोरोना वायरस की सबसे ज्यादा मार झेलने वाला राज्य महाराष्ट्र भी अब धीरे धीरे एक बार फिर से अपनी रफ्तार पकड़ रहा है. कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कुंद पडऩे के बाद अब सरकार ने भी कोरोना पाबंदियों में राहत देनी शुरू कर दी है. राज्य सरकार ने सोमवार को इस सबंध में एक और बड़ा फैसला लेते हुए राज्य भर में रेस्तरां और दुकानों के खुले रहने का समय बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यह फैसला कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ हुई बैठक के दौरान लिया.दुकानों और रेस्तरां के साथ साथ सरकार ने मनोरंजन पार्क को भी फिर से खोलने का फैसला लिया है. 22 अक्टूबर से पार्क खोल दिए जाएंगे. पूरे राज्य में 22 अक्टूबर से ही सिनेमाघर भी खोलने की इजाजत दे दी गई है. मुख्यमंत्री ठाकरे ने सिनेमा ओनर्स एंड एक्जीबीटर्स एसोसिएशन के अधिकारियों से सिनेमाघरों के फिर से खुलने के दौरान सभी तरह की सेफ्टी और कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिए.

    कोविड-19 मानकों को करना होगा पूरा

    इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने पिछले सप्ताह सिनेमा हॉल, ऑडिटोरियम और ड्रामा थियेटर के लिए नई एसओपी जारी की थी. इस एसओपी में उन्हें अपनी कुल क्षमता से आधी संख्या के साथ काम को फिर से शुरू करने की इजाजत मिली थी. ताजे निर्देश में सोशल डिस्टेंस बनाए रखने और दूसरे कोविड-19 मानकों को पूरा करने को कहा गया है.सिनेमा हाल में केवल पैकिंग वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाएगी. ऑडिटोरियम के अंदर खाद्य और पेय पदार्थ ले जाने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी. फिलहाल अभी सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर के सिनेमा हॉल को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है. कंटेनमेंट जोन में अभी भी पहले की तरह ही पाबंदियां लागू रहेंगी. जहां सिनेमाघर शुरू किए जाएंगे वहां हॉल और शौचालयों को थोड़ी थोड़ी देर के अंतराल में सैनिटाइज करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटी-20 वर्ल्ड कप में पहले दिन बड़ा उलटफेर: स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को हराया, इसका भारत के समीकरण पर असर होगा
    Next Article बारिश से उत्तराखंड में तबाही : अब तक 8 की मौत, कई सड़कें बंद, लोग मकान के मलबों में दबे

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.