Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुशीनगर में 22 महिलाएं, बच्चियां कुएं में गिरीं, 13 की मौत; 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    कुशीनगर में 22 महिलाएं, बच्चियां कुएं में गिरीं, 13 की मौत; 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुशीनगर. उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार देर शाम को बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 13 महिलाओं-बच्चियों की मौत हो गई. जनपद के नौरंगिया थानांतर्गत नौरंगिया गांव में शादी की एक रस्‍म के तहत बड़ी संख्‍या में महिलाएं और बच्चियां एक कुएं के पास इकट्ठा हुई थीं. अचानक से कुएं का स्‍लैब भर-भरा कर टूट गया और 22 महिलाएं, युवतियां और बच्चियां कुएं में जा गिरीं. स्‍थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 9 को बचा लिया, लेकिन इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्‍दील हो गईं. हादसे की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्‍या में प्रशासनिक अमला घटनास्‍थल पर पहुंच गया. रात होने की वजह से राहत एवं बचाव कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. इस हादसे में मारी गईं महिलाओं और बच्चियों की पहचान कर ली गई है.

    जानकारी के नेबुआ नौरंगिया थाने के नौरंगिया गांव के स्कूल टोला में मटीकोड़वा (विवाह से पहले होने वाला कार्यक्रम) के दौरान कुएं के स्लैब पर महिलाएं और बच्चियां खड़ी थीं. इसी दौरान स्लैब टूटकर गिर गया. इससे स्लैब पर खड़ी 22 महिलाएं और बच्चियां भी कुएं में गिर गईं. अचानक से कुएं में बड़ी संख्‍या में महिलाओं और बच्चियों के गिरने से कोहराम मच गया. हर तरफ चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्‍या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर अपने स्‍तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस भी बचाव कार्य में जुट गई. साथ ही पुलिस की गाड़ियों से घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया गया. अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाई भी सामने आई.
    ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से सीढ़ी जोड़कर कुछ लोगों को बचाया. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. मारने वालों में महिलाएं और बच्चियां शामिल हैं. कुएं में गिरीं 9 अन्‍य महिलाओं को बचा लिया गया. सूचना पाकर मौके पर एडीजी गोरखपुर, कमिश्नर गोरखपुर, डीएम और एसपी भी पहुंचे. आलाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. बाद में वरिष्‍ठ अधिकारियों ने जिला अस्पताल का भी दौरा किया और मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की. कुशनीगर के कलेक्‍टर ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपया सहायता राशि देने की घोषणा की है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने दुनिया को दिया सौर गठबंधन का मंत्र, बोले- हमारा मकसद वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड
    Next Article सऊदी में ऐसी दिल वाली इमोजी भेजी तो लग सकता है 20 लाख का जुर्माना

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.