Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने दुनिया को दिया सौर गठबंधन का मंत्र, बोले- हमारा मकसद वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी ने दुनिया को दिया सौर गठबंधन का मंत्र, बोले- हमारा मकसद वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले गुजरात में और अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने 20 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पर्यावरण और सतत विकास मेरे लिए प्रमुख फोकस क्षेत्र रहे हैं. उन्होंने कहा कि सफल जलवायु कार्यों के लिए भी पर्याप्त फाइनेंसिंग की जरूरत होती है. इसके लिए विकसित देशों को वित्त और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की जरूरत है. पीएम ने अपने संबोधन में कहा, रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल, रिकवर, री-डिजाइन और री-मैन्युफैक्चरिंग भारत के सांस्कृतिक लोकाचार का हिस्सा रहा है.

    विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन TERI का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है. इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय ‘टूवर्ड्स अ रेजीलियंट प्लैनेटः एनश्योरिंग अ सस्टेनेबल एंड इक्वीटेबल फ्यूचर’ (परिस्थिति अनुकूल ग्रह की ओरः सतत और समतावादी भविष्य को सुनिश्चित करना) है. शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, ऊर्जा संक्रांति, वैश्विक साझा संसाधन और उनकी सुरक्षा जैसे वृहद विषयों पर पर चर्चा है. इस सम्मेलन में डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपति लुइस एबिनादेर, गयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली, संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद, विभिन्न अंतर सरकारी संगठनों के प्रमुख, एक दर्जन से अधिक देशों के मंत्री एवं राजदूत और 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है.

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 21वें विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन में आपके साथ जुड़कर मुझे खुशी हो रही है. पहले गुजरात में और अब राष्ट्रीय स्तर पर, मेरे 20 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पर्यावरण और सतत विकास मेरे लिए प्रमुख फोकस क्षेत्र रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि लोग हमारे ग्रह को नाजुक कहते हैं. लेकिन, यह नाजुक ग्रह नहीं है. नाजुक हम हैं. ग्रह और प्रकृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धताएं भी नाजुक रही हैं. गरीबों तक समान ऊर्जा पहुंच हमारी पर्यावरण नीति की आधारशिला रही है. उज्ज्वला योजना के माध्यम से, 9 करोड़ से अधिक घरों को स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन तक पहुंच प्रदान की गई है.

    पीएम मोदी ने कहा कि मुझे इस बात की भी खुशी है कि भारत के दो और आर्द्रभूमियों को हाल ही में रामसर स्थलों के रूप में मान्यता मिली है. भारत में अब 49 रामसर स्थल हैं जो 10 लाख हेक्टेयर से अधिक में फैले हुए हैं. उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय स्थिरता केवल जलवायु न्याय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है. भारत के लोगों की ऊर्जा आवश्यकता अगले 20 वर्षों में लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है. इस ऊर्जा को नकारना स्वयं लाखों लोगों के जीवन को नकारना होगा. सफल जलवायु कार्यों के लिए भी पर्याप्त वित्त पोषण की आवश्यकता होती है. इसके लिए विकसित देशों को वित्त और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की आवश्यकता है.

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के माध्यम से हमारा उद्देश्य है: एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड. हमें हर समय हर जगह विश्वव्यापी ग्रिड से स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए. यह संपूर्ण विश्व दृष्टिकोण है, जिसके लिए भारत के मूल्य खड़े हैं. उन्होंने कहा कि LIFE- पर्यावरण के लिए जीवन शैली है. LIFE हमारे ग्रह को बेहतर बनाने के लिए जीवन शैली विकल्प बनाने के बारे में है. LIFE दुनियाभर में समान विचारधारा वाले लोगों का एक गठबंधन होगा जो स्थायी जीवन शैली को बढ़ावा देगा. मैं उन्हें 3पी कहता हूं – प्रो प्लैनेट पीपल.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब चुनाव: सीएम चन्नी ने भगवंत मान को बताया शराबी और अशिक्षित
    Next Article कुशीनगर में 22 महिलाएं, बच्चियां कुएं में गिरीं, 13 की मौत; 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.