Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसबीआई के लाभ में 41 प्रतिशत की बंपर वृद्धि, नेट एनपीए में आयी गिरावट
    Breaking News Business Headlines

    एसबीआई के लाभ में 41 प्रतिशत की बंपर वृद्धि, नेट एनपीए में आयी गिरावट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2022Updated:May 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. स्टेट बैंक आफ इंडिया का मुनाफा वित्त वर्ष 2022 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़ गया है. इस दौरान बैंक को 9113.5 करोड़ का लाभ हुआ है. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का लाभ 6,450.75 करोड़ रुपये रहा था. इस दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में सालाना आधार पर 15.3 प्रतिशत ग्रोथ देखने को मिली. बैंक की एसेट क्वालिटी में भी लगातार सुधार हो रहा है. एसबीआई ने वित्त वर्ष 2022 के लिए 7.10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

    एसबीआई का नेट इंटरेस्ट इनकम मार्च तिमाही में 15.3 प्रतिशत बढ़कर 31,198 करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 27,067 करोड़ रुपये था. बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022 के लिए निवेशकों को 7.10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का एलान किया है. बैंक के प्रोविजंस एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में एक तिहाई रह गए हैं. प्रोविंजस मार्च तिमाही में 3,262 करोड़ के रहे, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 9,914 करोड़ के थे.
    मार्च तिमाही में एसबीआई के एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है. बैंक का ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत से घटकर 3.97 प्रतिशत रह गया है. जबकि नेट एनपीए तिमाही आधार पर 1.34 प्रतिशत से घटकर 1.02 प्रतिशत रह गया है. पूरे वित्त वर्ष 2022 में बैंक का लाभ सालाना आधार पर 55.19 प्रतिशत बढ़कर 31,676 करोड़ रुपये रहा है.

    एसबीआई के होमलोन सेग्मेंट में सालाना आधार पर 11.50 प्रतिशत ग्रोथ देखने को मिली है. कॉरपोरेट लोन में भी 11.15 प्रतिशत ग्रोथ रही है. बैंक का कुल डिपॉजिट 10.06 प्रतिशत बढ़ा है. जबकि सेविंग्स अकाउंट डिपॉजिट 10.45 प्रतिशत बढ़ गया है. टर्म डिपॉजिट में 11.54 प्रतिशत ग्रोथ देखने को मिली है. लोन के इंटरेस्ट से होने वाली इनकम 8.65 प्रतिशत बढ़ गई है.

    नतीजों के बाद एसबीआई के शेयरों में गिरावट है. शेयर करीब 3 प्रतिशत टूटकर 449 रुपये के भाव तक कमजोर हुआ. जबकि आज शेयर 477 रुपये तक पहुंचा था. गुरूवार को शेयर 463 रुपये पर बंद हुआ था. इस साल शेयर में 4 प्रतिशत गिरावट रही है. जबकि एक साल में शेयर ने करीब 25 प्रतिशत रिटर्न दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर से कई बड़े नेताओं की बढ़ी चिंता
    Next Article ईंधन की समस्या से परेशान सरकारें कर रही ईवी का रुख, दिल्ली में चलेंगी 1,500 नई इलेक्ट्रिक बसें

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    भ्रामक वीडियो जारी कर यात्रियों की समस्याओं से ध्यान भटका रहा रेलवे: रेल यात्री संघर्ष समिति

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.