Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंघु बॉर्डर पर भारी हंगामा जारी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सिंघु बॉर्डर पर भारी हंगामा जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2021Updated:January 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंघु बॉर्डर पर भारी हंगामा जारी
    नए कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर किसानों के धरनास्थल पर शुक्रवार को भारी हंगामा जारी है। सिंघु बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को हटाने की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने नारेबाजी करते हुए कथित रूप से उन पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। इस हंगामे में अलीपुर थाने के एसएचओ सहित पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। उपद्रवियों ने एसएचओ प्रदीप पालीवाल के हाथ पर तलवार से वार किया था।

    जानकारी के अनुसार, स्थानीय होने का दावा करने वाले करीब 150 से अधिक लोगों का एक समूह ने शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर के धरनास्थल पर नारेबाजी और हंगामा करते हुए किसानों से जल्द सिंघु बॉर्डर को खाली कराने की मांग की। यह लोग तिरंगे के अपमान को लेकर अपना गुस्सा जता रहे थे और वहां बैठे लोगों के खिलाफ धरना खत्म करो, लोगों को काम करने दो और रास्ता खाली करो के नारे लगा रहे थे।

    स्थानीय लोगों के विरोध करने पर हरियाणा की सीमा की तरफ बैठे लोग भी विरोध में आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ये लोग पुलिस के मना करने पर भी नहीं मान रहे थे। इसके बाद इनके बीच झड़प की स्थिति बनी तो पुलिस पुलिस को इन्हें जबरन खदेड़ना पड़ा।
    धरनास्थल से दिल्ली की सीमा में करीब तीन किलोमीटर तक के दायरे में पांच लेयर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। हर लेयर में अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। हर लेयर में इनकी संख्या करीब 200 से 250 के बीच है। सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ से दिल्ली में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है।

    इससे पहले सुबह के समय नरेला-बवाना के स्थानीय निवासियों ने भी तिरंगा मार्च निकाला था। पुलिस ने उन्हें नहीं रोका, लेकिन किसानों को रोका जा रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार की ओर से भेजे गए पानी के टैंकरों को रोका गया था।

    टीकरी बॉर्डर पर भी हंगामा

    वहीं, सिंघु बॉर्डर पर हंगामे के बाद टीकरी बॉर्डर पर भी कुछ लोग आंदोलन के विरोध में पहुंचे हैं। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर खुद को स्थानीय निवासी बता रहे ये लोग किसानों के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं।

    स्थानीय लोगों ने की किसानों से सिंघु बॉर्डर खाली कराने की मांग

    दिल्ली में गुरुवार को भी स्थानीय होने का दावा करने वाले लोगों के एक समूह ने मांग की कि किसान सिंघु बॉर्डर पर धरनास्थल को खाली करें क्योंकि उन्होंने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया था। लोग विरोध स्थल के पास सड़क पर एकत्र हुए और तिरंगे का अपमान करने के खिलाफ नारेबाजी की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू ,मुस्लिम ,सिख, ईसाई सब मेरे नजर में बराबर:सैयद सैफूल हसन बोखारी
    Next Article टीएमसी के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    June 28, 2026

    नेचर पार्क मानगो में निःशुल्क हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    राखा कॉपर में फैक्ट्री लगाने के नाम पर पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा है नुकसान अंधाधुन पेड़ कटाई और गार्डवाल को तोड़ा गया

    केरूआडूंगरी पंचायत में 96 जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के बीच अन्नदान वितरण

    यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार वेतन संकट गहराया, तीन महीना से 6 मजदूर परेशान, चार लाख कारोबारी का है बकाया

    ठेकेदार के लापरवाही से राहगीर हो रहे हैं परेशान, 33 के वि के केबलिंग केवल ले जाने में जगह-जगह गड्ढा बना जानलेवा, मंडल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.