Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम आदमी को झटका: दूध के बाद अब 25 रुपये महंगा हुआ LPG रसोई गैस सिलेंडर
    Breaking News Business

    आम आदमी को झटका: दूध के बाद अब 25 रुपये महंगा हुआ LPG रसोई गैस सिलेंडर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बढ़ती महंगाई के इस दौर में आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है. आज (01 जुलाई 2021) से रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने घर में इस्‍तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 25.50 रुपये बढ़ा दिया है. इसके साथ ही राजधानी दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर का भाव 834.50 रुपये हो गया है. इसके अलावा अब आज से कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का भाव 861 रुपये, मुबई 834.5 और कोलकात में 850 रुपये पर पहुंच गया है.इसके पहले जून महीने के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. तेल कंपनियों ने अप्रैल महीने में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की थी. मई में इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था. हालांकि, 19.2 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 123 रुपये का इजाफा हुआ था.

    क्यों महंगा हुआ रसोई सिलेंडर

    कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलिम उत्पादों के दाम तेजी से बढ़ रहे है. भारत अपनी जरुरत का 80 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. ये कीमतें बाजार से जुड़ी हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम में वृद्धि होने पर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं.

    इस साल कब-कब बढ़ी कीमतें

    इस साल जनवरी महीने में राजधानी दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर तक कर दिया गया था. 15 फरवरी को कीमतों में एक बार फिर इजाफा किया गया है, जिसके बाद यह 769 रुपये पर पहुंच गया. इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडरों के दाम में एक बार फिर इजाफा, जिसके बाद कीमतें 794 रुपये तक पहुंच गई. मार्च की बढ़ोतरी के के बाद कीमतें 819 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई थी.

    19 किलो वाले सिलेंडर के भी बढ़े दाम

    एक जून को दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट में 122 रुपये की कटौती की गई थी। लेकिन, इस महीने इसके रेट में बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल की की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब इसका रेट 1473.5 रुपये से बढ़कर 1550 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए गौतम अडाणी, गंवा दिए 17 अरब डॉलर

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.