Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजीएफ 2 ने तोड़ा पीके और संजू का रिकॉर्ड, 343 करोड़ रुपये हो गई अब तक की कुल कमाई
    Headlines सिनेमा

    केजीएफ 2 ने तोड़ा पीके और संजू का रिकॉर्ड, 343 करोड़ रुपये हो गई अब तक की कुल कमाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रॉकिंग स्टार यश की कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की धमाकेदार कमाई जारी है. फिल्म ने टाइगर जिंदा है, पीके और संजू का लाइफटाइम कलेक्शन क्रॉस कर लिया है और अब हिंदी में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. केजीएफ 2 ने दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को 11.56 करोड़ की कमाई की, शनिवार को 18.25 करोड़ कमाए, रविवार को फिल्म ने 22.68 करोड़ का बिजनेस किया, वहीं सोमवार को 8.28 करोड़, मंगलवार को 7.48 करोड़ और दूसरे बुधवार 6.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. फिल्म की कुल कमाई अब 343.13 करोड़ रुपये हो गई है.

    हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एसएस राजामौली की बाहुबली 2 है, वहीं दूसरे नंबर पर आमिर खान की फिल्म दंगल है. क्या केजीएफ 2 दंगल का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
    कल 29 अप्रैल को बड़े पर्दे पर टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की फिल्म हीरोपंती रिलीज हो रही है, जिसकी एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी हुई है. वहीं अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. ऐसे में केजीएफ 2 के लिए थोड़ी मुसीबत जरूर है. देखना होगा कि केजीएफ का कलेक्शन तीसरे सप्ताह में कितना हो जाएगा.

    यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 बड़े पर्दे पर 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन के साथ प्रकाश राज भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता के लिए नहीं सत्ता के लिए भाजपा का हाहाकार :समरेंद्र नाथ तिवारी
    Next Article केन्द्र ने राज्यों को जारी की 8 महीने की जीएसटी क्षतिपूर्ति, 78,704 करोड़ रुपये अभी भी पेंडिंग

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.