Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी दिल्ली पुलिस से मिले, सूचना साझा करने का दिया भरोसा, समय मांगा
    Breaking News Headlines राजनीति

    राहुल गांधी दिल्ली पुलिस से मिले, सूचना साझा करने का दिया भरोसा, समय मांगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस को आश्वासन दिया है कि, वह श्रीनगर में अपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किए गए दावों के बारे में जानकारी साझा करेंगे और यह भी कहा कि, उन्हें इसके लिए कुछ समय चाहिए.

    दिल्ली कानून-व्यवस्था स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि, दिल्ली पुलिस की मीटिंग राहुल गांधी के साथ हो गई है, हमने जो जानकारी उनसे मांगी है, वे हमें साझा करेंगे. उन्हें एक नोटिस दिया गया है, नोटिस उनके कार्यालय द्वारा रिसिव किया गया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें अपना बयान देने के लिए समय चाहिए, क्योंकि यात्रा को काफी समय बीत चुका है, ऐसे में उन्हें यह याद करने के लिए कुछ वक्त की जरूरत है कि किसने उन्हें और उनकी टीम को क्या कहा था. विवरण प्राप्त करने के बाद उन्होंने हमारे साथ साझा करने का आश्वासन दिया है.

     

    राहुल गांधी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस

    विशेष पुलिस आयुक्त डॉ सागर प्रीत हुड्डा और नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणव तायल के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह तुगलक लेन स्थित गांधी के आवास पर उन्हें नोटिस देने के लिए पहुंची थी.

     

    15 मार्च इंतजार किया और फिर 16 मार्च को नोटिस दिया

    सूत्रों के मुताबिक, 15 मार्च को पुलिस टीम कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर उन्हें नोटिस देने के लिए तीन घंटे तक इंतजार करती रही, लेकिन वह उनसे नहीं मिले. फिर 16 मार्च को वरिष्ठ अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे और डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद नोटिस दिया.

     

    ‘पुलिस को मत बुलाओ

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेने और सवालों की सूची भेजने के बाद नोटिस जारी किया गया. राहुल गांधी ने श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था, एक विशेष मामले में, मैंने एक लड़की (जिसके साथ बलात्कार हुआ था) से पूछा कि क्या हमें पुलिस को फोन करना चाहिए? उसने कहा पुलिस को मत बुलाओ, मुझे डर लगेगा.

    कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए और जानकारी चाहिए – सीपी हुड्डा

    मीडियाकर्मियों से बातचीत में स्पेशल सीपी हुड्डा ने कहा कि, राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था. यह एक बहुत ही गंभीर मामला है और हम इस संबंध में और जानकारी इक_ा करने के लिए यहां आए हैं. हमें उनके भाषण और पीडि़तों के बारे में जानकारी चाहिए, ताकि हम मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकें और पीडि़तों को न्याय मिल सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMP में कांग्रेस सरकार बनने पर 500 में देेंगे गैस सिलेंडर: कमलनाथ की घोषणा
    Next Article देश में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का संक्रमण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए दिशानिर्देश

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.