Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आक्सीजन की किल्लत दूर करने प्रधानमंत्री मोदी ने संभाली कमान..!
    Breaking News

    आक्सीजन की किल्लत दूर करने प्रधानमंत्री मोदी ने संभाली कमान..!

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण शुरु हुई आक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ही कमान संभाल ली है, प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की.

    प्रधानमंत्री कार्यालय के हवाले से बताया गया है कि इस बैठक में अधिकारियों ने पीएम मोदी को पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी. बैठक में पीएम मोदी ने ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कई पहलुओं पर तेजी से काम करने की जरूरत पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने, वितरण की गति तेज करने और अस्पतालों को ऑक्सीजन मुहैया कराने के बेहतर तरीकों का इस्तेमाल करने को कहा. इस बैठक में अधिकारियों की ओर से प्रधानमंत्री को बताया गया की ऑक्सीजन की मांग की पहचान करने और उसकी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ समन्वय किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा वक्त में देश के 20 राज्यों में रोजाना 6.785 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत है जिसके जवाब में 21 अप्रैल से रोजाना इन राज्यों को 6.822 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है.

    प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि पिछले कुछ दिनों में निजी और सार्वजनिक इस्पात संयंत्रों, उद्योगों और ऑक्सीजन निर्माताओं के योगदान से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता में रोजाना 3.300 मीट्रिक टन दिन की वृद्धि हुई है. अधिकारियों ने पीएम को सूचित किया कि वे जल्द से जल्द पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों के संचालन के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू, निर्बाध तरीके से हो. पीएम मोदी ने अधिकारियों को ऑक्सीजन का उत्पादन और आपूर्ति बढ़ाने के तरीके तलाशने के भी निर्देश दिए. प्रधानमंत्री ने राज्यों को निर्बाध और बगैर किसी परेशानी के ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश भी दिए. यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों को ऑक्सीजन की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को भी कहा. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रालयों और विभागों तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका गांधी ने कहा: यूपी में योगी सरकार आक्रांता की भूमिका में आ गई है
    Next Article एमपी में चरमराई चिकित्सा व्यवस्था: कई फोन लगाने के बाद भी नहीं आई एम्बुलेंस, पत्नी को आक्सीजन लगाकर हाथ ठेला पर लिटाकर ले गया अस्पताल

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.