Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा सरकार की अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सरकारी नौकरी में उम्र सीमा 32 से बढ़ाकर 38 वर्ष की
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओडिशा सरकार की अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, सरकारी नौकरी में उम्र सीमा 32 से बढ़ाकर 38 वर्ष की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 11, 2022Updated:January 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुवनेश्वर. ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को खुशखबरी दी है. दरअसल राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम उम्र सीमा 32 साल से बढ़ाकर 38 साल कर दी है. सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है

    मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार की सेवा में प्रवेश के लिए ऊपरी आयु सीमा को 32 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दिया है. पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होने से पहले बुलाई गई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने राज्य सिविल सेवाओं के लिए आयु में छूट देने का फैसला किया क्योंकि बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बन रहा था.
    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकारी नौकरियों के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाने का निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि राज्य सिविल सेवा परीक्षाएं अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण नियमित अंतराल पर आयोजित नहीं की जा सकीं थी और उम्मीदवारों को उन अवसरों की संख्या से वंचित कर दिया गया था जो उन्हें सामान्यत: मिलते थे.

    अधिकारियों ने कहा कि आयु में छूट के बारे में निर्णय लेते समय पिछले दो वर्षों में कोविड की स्थिति को भी ध्यान में रखा गया था. विभिन्न श्रेणियों जैसे एससी / एसटी, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों आदि के लिए आयु सीमा में भी वृद्धि की गई है.

    वहीं, कैबिनेट ने ग्रामीण क्षेत्रों में मेगा पाइप जलापूर्ति की योजना के लिए एक निविदा को स्वीकृति दी थी. वहीं उन्होंने मयूरभंज जिले के दो प्रखंडों, कटक जिले के दो, संबलपुर के तीन प्रखंडों आदि की योजनाओं को मंजूरी देते हुए कहा कि अनुबंध की तिथि से दो वर्ष में सभी योजनाओं को पूरा कर लिया जायेगा. वहीं कैबिनेट ने अशासकीय महाविद्यालयों, कनिष्ठ महाविद्यालयों तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को भी अनुदान दिए जाने की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरे टेस्ट के पहले विराट कोहली ने राहुल की कप्तानी पर कही बड़ी बात, पंत की खराब बल्लेबाजी पर यह बोले
    Next Article CAA नियम बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने और मांगा समय, दो साल में 5 बार बढ़ी समयसीमा

    Related Posts

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.