Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के रेट 25 रुपये बढ़े , बैंक, पीएफ के भी बदले नियम , देखें- आज से और क्या बदला
    Breaking News

    गैर-सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के रेट 25 रुपये बढ़े , बैंक, पीएफ के भी बदले नियम , देखें- आज से और क्या बदला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सितंबर की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग, कार, पीएफ, आधार से जुड़े कई नियम भी लागू हो गए हैं, जो सीधे आप पर असर डालते हैं. कई बैंकों ने अपने ब्याज की दर में बदलाव किए हैं तो पीएफ से जुड़े नियम भी बदल गए हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आज से किन-किन नियमों में बदलाव होने वाले हैं ताकि आप भी उसके अनुसार ही अपना काम कर सकें.ईपीएफओ की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, पीएफ खाता धारकों को अपने खाते को आधार से लिंक करवाना आवश्यक है. इसके लिए 1 सितंबर आखिरी डेट तय की गई थी. ऐसा ना करवाने पर ग्राहकों के खाते में नियोक्ता की ओर से भेजे जाने वाले पैसों में दिक्कत आ सकती है और वो उनके खाते में क्रेडिट नहीं होंगे. यानी 1 सितंबर से अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को आधार से लिंक करना अनिवार्य है.चेक पेमेंट को लेकर बदल रहे नियम1 सितंबर से कई बैंक पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने जा रहा है. इस सिस्टम के लागू होने के बाद जो लोग 50 हजार रुपये से ज्यादा का चेक दे रहे हैं, उनके लिए दिक्कत हो सकती है. ऐसे में बड़े अमाउंट के चेक पर आपको बैंक को अलग से भी जानकारी देनी होगी. एक्सिस बैंक आज से ये नियम लागू करने जा रहा है.जीएसटी आर-1 में बदलावअगर किसी पंजीकृत कारोबारी ने पिछले दो महीने के दौरान फार्म जीएसटीआर-3बी में रिटर्न नहीं भरी है तो ऐसे पंजीकृत व्यक्ति को माल या सेवाओं या दोनों की दी गई आपूर्ति का विवरण फॉर्म जीएसटीआर-1 में दाखिल करने की मंजूरी नहीं मिलेगी.1 सितंबर से जीएसटी नियम-59 (6) अमल में आ जायेगा और जीएसटीआर का इस पर असर पड़ेगा.पीएनबी ने किए ये बदलावपंजाब नेशनल बैंक ने सेविंग बैंक अकाउंट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. 1 सितंबर से नई दरें लागू होंगी. PNB की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक की सेविंग खाते पर ब्याज दरें 0.10 फीसदी तक घटा दी है. नई ब्याज दर 2.90 फीसदी सालाना होगी. जो फिलहाल 3 फीसदी सालाना है.PNB के अनुसार, नई ब्याज दरें बैंक के मौजूदा और नए खाताधारकों पर लागू होंगी.कार में एयर बैग होना जरूरीयह नियम कार में सेफ्टी के लिए दिए जाने वाले एयर बैग्स को लेकर है.

    दरअसल, सरकार ने अब सभी कारों में एयर बैग्स को अनिवार्य कर दिया है. 31 अगस्त के बाद से कोई नई कार खरीदतता है तो उस कार में आगे की दोनों सीटे के लिए एयर बैग होना अनिवार्य है. ऐसा ना होने पर रजिस्ट्रेशन में भी दिक्कत आ सकती है.एलपीजी की रेटहर महीने एलपीजी की नई रेट जारी की जाती है. हाल ही में एलपीजी की रेट में काफी बढ़ोतरी हुई है. आज एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और एक सितंबर को 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बधाई संदेश में अलकायदा ने तालिबान को दी बधाई, कश्मीर को मुक्त कराने का किया आह्वान

    Related Posts

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    June 4, 2026

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.