Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार महीने के लिये टली NEET-PG की परीक्षा, कोरोना से जंग में लगायी जायेगी MBBS छात्रों की ड्यूटी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    चार महीने के लिये टली NEET-PG की परीक्षा, कोरोना से जंग में लगायी जायेगी MBBS छात्रों की ड्यूटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोविड-19 से लड़ाई करने में लगाए गए मानव संसाधन बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कदमों का ऐलान किया है, जिसमें NEET-PG को कम से कम चार महीनों तक टाल दिया गया है. इससे बड़ी संख्या में योग्य डॉक्टरों को महामारी की ड्यूटी के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा और मेडिकल इंटर्न्स की भी सेवा का फायदा लिया जा सकेगा. पीएमओ ने एक बयान में कहा कि अंतिम वर्ष MBBS छात्रों की सेवाओं को भी सेवाओं जैसे टेली कंसल्टेशन और कम लक्षण वाले कोविड मामलों की निगरानी में लगाया जा सकेगा.

    बयान में आगे बताया गया है कि मेडिकल इंटर्न अपनी फैकल्टी की देखरेख में काम करेंगे. इससे कोविड ड्यूटी में लगे मौजूदा डॉक्टरों पर काम का बोझ कम होगा. इसमें आगे कहा गया है कि B.Sc या GNM क्वालिफाइड नर्सों को फुल टाइम कोविड नर्सिंग ड्यूटी को वरिष्ठ डॉक्टरों और नर्सों की देखरेख में लगाया जा सकता है. जो लोग कोविड प्रबंधन में सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें आने वाली सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी. यह न्यूनतम 100 दिनों की ड्यूटी पूरी करने पर होगा.बयान में कहा गया है कि कोविड से जुड़े काम में लगे मेडिकल छात्रों और पेशेवरों को सही तरीके से टीका लगाया जाएगा. ऐसे सभी पेशेवर जो न्यूनतम 100 दिन की ड्यूटी में काम करते हैं और इसे सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, उन्हें भारत सरकार से प्रधानमंत्री का विशिष्ट कोविड राष्ट्रीय सेवा सम्मान मिलेगा. उन्हें कोविड-19 से लड़ाई में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सरकार की बीमा योजना में कवर किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि NEET-PG को कम से कम चार महीनों के लिए टाल दिया गया है और परीक्षा 31 अगस्त से पहले नहीं होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय तलब की रिपोर्ट
    Next Article मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस के नंबर पर व्हाट्सएप कर दी गई जान से मारने की धमकी

    Related Posts

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.