Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई गिरावट, दिल्ली-एनसीआर में लगातार घट रहे केस
    Breaking News Headlines

    देश कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई गिरावट, दिल्ली-एनसीआर में लगातार घट रहे केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं. भारत में बीते सप्ताह के दौरान कोरोना के करीब 18,500 नए मामले दर्ज हुए, वहीं इसके पिछले सप्ताह में करीब 23,000 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए थे.

    पिछले सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते कोविड मौतों की संख्या में इजाफा हुआ. बीते सप्ताह जहां 20 मौतें हुई थीं, वहीं इस सप्ताह मौतों का आंकड़ा 34 रहा. यह वृद्धि मुख्य रूप से सप्ताह के दौरान राजधानी दिल्ली में 16 कोविड मौतों की रिपोर्ट दर्ज होने के कारण हुई. यह 21-27 फरवरी के बाद से देश की राजधानी में मौतों का सबसे उच्चतम साप्ताहिक आंकड़ा है. वहीं दिल्ली में 9-15 मई के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के ताजा मामलों में 37 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई.
    वहीं बीते सप्ताह के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 6,104 ताजा मामले दर्ज किए गए, जो पिछले सप्ताह के 9,694 से कम हैं. क्योंकि एनसीआर में कोविड-19 का प्रकोप कम होता दिख रहा है. हरियाणा और उत्तर प्रदेश, दो राज्य जहां एनसीआर के अधिकांश शहर स्थित हैं, ने भी संक्रमण में गिरावट दर्ज की.

    वहीं हरियाणा में 9-15 मई के बीच साप्ताहिक मामले 28 प्रतिशत गिरकर 2,593 हो गए, जबकि यूपी में इस दौरान 1,351 नए मामले सामने आए, जो पिछले सप्ताह से 23 प्रतिशत कम है. ताजा संक्रमणों की संख्या घटने के साथ, देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले पिछले रविवार 20,400 की तुलना में इस बार घटकर लगभग 17,300 रह गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल: गुजरात ने चेन्नई को हराया, साहा ने जमाई सीजन की तीसरी हाफ सेंचुरी
    Next Article चार धाम यात्रा में अब तक 39 तीर्थ यात्रियों की मौत, स्थास्थ्य विभाग ने बताई ये वजह

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.