Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: गुजरात ने चेन्नई को हराया, साहा ने जमाई सीजन की तीसरी हाफ सेंचुरी
    Breaking News Headlines

    आईपीएल: गुजरात ने चेन्नई को हराया, साहा ने जमाई सीजन की तीसरी हाफ सेंचुरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ऋद्धिमान साहा की सीजन की तीसरी हाफ सेंचुरी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही त्रञ्ज की टीम ने प्ले-ऑफ में टॉप-2 टीम के तौर पर अपनी एंट्री पक्की कर ली है.

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रन बनाए. ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली. एन जगदीशन ने नाबाद 39 रन बनाए. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 10 गेंद पर 7 रन बनाए. गुजरात की ओर से शमी ने 2 विकेट लिए. जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया. साहा ने सबसे ज्यादा नाबाद 67 रन बनाए. श्रीलंका के जूनियर लसिथ मलिंगा कहे जा रहे मथीसा परिथाना ने 2 विकेट लिए.

    चेन्नई की कमजोर शुरुआत

    चेन्नई की शुरुआत लगातार दूसरे मैच में अच्छी नहीं रही. ओपनर डेवॉन कोनवे फिर फ्लॉप रहे. वे 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर मोहम्मद शमी को विकेट दे बैठे. इसके बाद गायकवाड और मोइन अली ने दूसरे विकेट की साझेदारी में 57 रन जोड़े. मोइन को लेफ्ट आर्म स्पिनर आर साई किशोर ने राशिद खान के हाथों कैच करवाया. इसके बाद गायकवाड और एन जगदीशन ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 48 रन जोड़े. त्रञ्ज के लिए खतरनाक होती जा रही इस जोड़ी को राशिद खान ने अलग किया. उन्होंने गायकवाड को मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया. चेन्नई के ओपनर ने अपनी पारी में 49 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और 1 छक्का जमाया.

    शमी ने की शानदार गेंदबाजी

    गुजरात के गेंदबाजों में सबसे शानदार प्रदर्शन मोहम्मद शमी ने किया. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए. डेवॉन कॉनवे (5) और महेंद्र सिंह धोनी (7) शमी का शिकार बने. शमी ने पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रन दिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन की सदस्यता पर 20 मई के बाद कभी भी चुनाव आयोग का फैसला सुना सकता है!
    Next Article देश कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई गिरावट, दिल्ली-एनसीआर में लगातार घट रहे केस

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.