Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी-यूपी सहित अनेक राज्यों में ओले गिरने की संभावना, देश के अनेक हिस्सों में बना नया सिस्टम
    Breaking News Headlines

    एमपी-यूपी सहित अनेक राज्यों में ओले गिरने की संभावना, देश के अनेक हिस्सों में बना नया सिस्टम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. देश में तेजी से बदल रहे मौसम के चलते लोगों को गर्मी से आशिंक राहत मिली है. देश के अनेक राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे गर्मी का असर भी कम हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके पड़ोसी इलाके के ऊपर मौजूद है. इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. मौसम विभाग ने बताया कि एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान में भी मौजूद है. इसके साथ ही एक ट्रफ बांग्लादेश से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक और दूसरा तमिलनाडु से उत्तरी कोंकण तक चल रहा है. इनके असर से 20 मार्च तक पूरे देश में कई जगह बारिश होने के आसार हैं.

     

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी इलाके में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी 20 मार्च तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि 19 मार्च के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर छिटपुट ओले गिरने की भी संभावना है. वहीं इस दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं 18 मार्च को छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के आंतरिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी 19 मार्च तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना में कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है. वहीं 18 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में भी 20 मार्च तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में आज 17 मार्च को और ओडिशा में 18 मार्च को बारिश होने की उम्मीद है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगमी चुनाव राज्य की नहीं बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान की लड़ाई: स्मृति ईरानी
    Next Article जेपी नड्डा का कांग्रेस नेता पर करारा वार: कहा- राष्ट्रविरोधी टूलकिट के स्थायी सदस्य बन गए राहुल गांधी

    Related Posts

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.