Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से 6 लोग घायल
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली: भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से 6 लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली: भारी बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, छत गिरने से 6 लोग घायल
    नई दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर अल सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं. भारी बारिश के बीच टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया. एयरपोर्ट की छत नीचे गिरने से इसके नीचे कई गाड़ियां दब गईं. मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं.

     

    सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ. एयरपोर्ट की छत जब गिरी तो कई गाड़ियां उसके नीचे दबकर पिचक गईं और 6 लोग भी इस हादसे में घायल हो गए. सभी घायलों का रेस्क्यू करके अस्पताल भेज दिया गया है. उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद से डोमेस्टिक एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर ट्रैफिक जाम हो गया है. वाहनों की दूर-दूर तक लंबी कतारें लगी हुई हैं. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच करने में जुटी है कि आखिर टर्मिनल की छत गिरी कैसे?

     

     

    DIAL के प्रवक्ता ने कहा, ‘टर्मिनल-1 से फिलहाल सभी प्रस्थान कैंसिल कर दिए गए हैं. चेक-इन काउंटर्स को भी बंद कर दिया गया है. अब से लेकर कुछ समय तक यहां से चेक-इन नहीं किया जाएगा और न ही यहां से प्रस्थान होगा. इसके लिए दूसरे टर्मिनल पर जाना होगा. यह फैसला सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लिया गया है.’ हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें देखा जा सकता है कि हादसे के बाद गाड़ियों का क्या हाल हो गया है. जो भी गाड़ियां छत गिरने से दबी हैं, उनमें ज्यादातर टैक्सी हैं. कितनी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है अभी इसका पता नहीं लग पाया है.

     

     

    दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह करीब 5.30 बजे हमें दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने की सूचना मिली. तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हादसे में 6 लोग घायल हुए थे. सबसे पहले उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया. उन्हें अस्पताल भेजा गया. फिर जितनी भी गाड़ियां दब गई थीं उन्हें वहां से साइड किया गया. अभी भी रेस्क्यू जारी है. कई गाड़ियां इस हादसे में पिचक गई हैं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटी20 वर्ल्‍ड कप 2024: दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रनों से हराया
    Next Article बिहार: नियोजित शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कहा- पास करनी ही होगी सक्षमता परीक्षा

    Related Posts

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    July 13, 2026

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    July 13, 2026

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    एसएस कॉलेज चास में भ्रष्टाचार के आरोपों पर छात्रों का हंगामा, सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

    बोकारो में बेलगाम बाइक सवार बदमाश, इलाज कराने आई महिला से सोने की चेन झपटी

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    मानगो में अपराध और नशे पर लगाम के लिए पुलिस सक्रिय, शांति समिति की बैठक आयोजित

    राहुल बच्चा हत्याकांड में मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.