Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली शराब घोटाला: AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
    Breaking News Headlines

    दिल्ली शराब घोटाला: AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली शराब घोटाला: AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
    दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए ‘आप’ सांसद संजय सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शुक्रवार को संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 27 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें अदालत में पेश किया। ईडी की हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सिंह को विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया गया।

     

    चार अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे संजय सिंह
    एजेंसी ने राज्यसभा सदस्य सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को वित्तीय लाभ हुआ। इससे पहले निचली अदालत ने 10 अक्टूबर को संजय सिंह की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

     

     

    लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया
    ईडी का मामला केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी से उपजा है। सीबीआई और ईडी के अनुसार, दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को यह नीति लागू की थी लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच सितंबर 2022 के अंत में इसे समाप्त कर दिया था।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में पर्व -त्योहारों के दौरान विधि -व्यवस्था को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक
    Next Article जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल होते ही झारखंड सरकार की अस्थिरता का दौर आरम्भ:सरयू राय

    Related Posts

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    November 11, 2026

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    डीएमएफटी फंड से बनने वाली दो पीसीसी सड़कों का सांसद-विधायक ने किया शिलान्यास

    मैदान में बरौनी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम।रानी को हराकर बनी चैंपियन।

    छठ पूजा को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन, अंचलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का लिया जायजा

    बहरागोड़ा में उत्साह से मना भाईदूज, बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.