Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वर्चुअल कोर्ट में इश्‍क फरमा रहे थे वकील साहब, कोर्ट ने केस दर्ज कराया
    Breaking News Headlines

    वर्चुअल कोर्ट में इश्‍क फरमा रहे थे वकील साहब, कोर्ट ने केस दर्ज कराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई .एक वकील की हरकतों ने मद्रास हाई कोर्ट को शर्मिंदा कर दिया है. वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील साहब किसी महिला से इश्‍क फरमाने लगे. उनका कैमरा ऑन रह गया और सबकुछ टेलिकास्‍ट हो गया. अदालत ने CB-CID को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं. वकील उस समय अपने केस की बारी आने का इंतजार कर रहे थे जब उनपर इश्‍क का बुखार चढ़ा.

    वीडियो हो गया है वायरल

    घटना सोमवार सुबह की है. एक तरफ जज साहब वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से मामले सुन रहे थे, उधर वकील साहब की हरकतों ने सबका ध्‍यान खींच लिया. वीडियो में वकील साहब किसी महिला के साथ अंतरंग दिख रहे थे. मंगलवार तक यह वीडियो वायरल हो गया. अदालत ने कहा कि वह ‘सुनवाई के दौरान अश्‍लीलता के ऐसे प्रदर्शन को अदालत मूकदर्शक बनकर देखते नहीं रह सकती.’

    FIR होगी, कोर्ट ने मांगे दोनों के नाम

    मद्रास HC ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुद ही आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी. अदालत ने पुलिस को मामले में IT ऐक्‍ट के तहत FIR दर्ज करने और 23 दिसंबर तक शुरुआती रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. कोर्ट ने अश्‍लील कृत्‍य में हिस्‍सा लेने वालों के नाम बताने को भी कहा है. उधर, तमिलनाडु और पुडुचेरी की बार काउंसिल ने एडवोकेट आर.डी. शांतन कृष्‍णन के वकालत करने पर रोक लगा दी है.

    चेन्‍नै पुलिस कमिश्‍नर को निर्देश दिए गए हैं कि वह वीडियो के सर्कुलेशन को रुकवाएं. इंटरनेट से वीडियो हटाने का भी निर्देश है. कोर्ट ने कहा कि वह हाइब्रिड मोड में सुनवाई पर पुनिर्वचार की सोच रहे हैं. कार्यकारी मुख्‍य न्‍यायाधीश इस संबंध में फैसला करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए वाहनों के लिए एक नया रजिस्‍ट्रेशन चिह्न यानी BH सीरीज
    Next Article नए साल में होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.