Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक : शिवमोगा में भगवा झंडा फहराने पर मचा बवाल, डिग्री कॉलेज में पत्थरबाजी, तीन पर FIR
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक : शिवमोगा में भगवा झंडा फहराने पर मचा बवाल, डिग्री कॉलेज में पत्थरबाजी, तीन पर FIR

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरू. कर्नाटक में हिजाब विवाद का मसला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को शिवमोगा के सरकारी डिग्री कॉलेज में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. इसकी जानकारी शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने दी. उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी तत्वों ने पत्थरबाजी की. हमे कुछ वीडियो मिले हैं, जिसके आधार पर हम गिरफ्तारी करेंगे. वहीं, उन्होंने कहा कि इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है. साथ उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट थी कि एक पोल में राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर भगवा झंडा लहराया गया था जो कि सही नहीं है, उस पोल पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं था, पोल खाली था. पोल पर केवल एक भगवा झंडा फहराया गया था और बाद में उन्होंने इसे स्वयं हटा दिया.

    कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा, ‘1 फरवरी तक पूरी स्थिति नियंत्रण में थी, जब कुछ राजनीतिक दलों ने इसे उकसाया तो समाज के दूसरे वर्ग की भी प्रतिक्रिया आई. हम छात्रों से अपील करते हैं कि वे कानून अपने हाथ में न लें.’

    राज्य के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को विद्यार्थियों और आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. तटीय शहर उडुपी में सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी महिला कॉलेज में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि इस पर अब बुधवार को आगे सुनवाई होगी. न्यायमूर्ति कृष्णा एस. दीक्षित की एकल पीठ ने कहा, ‘‘यह अदालत विद्यार्थियों और आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाये रखने का अनुरोध करती है. इस अदालत को समग्र जनता की बुद्धिमता और सदाचार पर पूरा भरोसा है और उम्मीद करती है कि इसे व्यवहार में भी अपनाया जाएगा. ’’

    न्यायमूर्ति दीक्षित ने लोगों को भारतीय संविधान में भरोसा रखने की सीख देते हुए कहा कि कुछ शरारती तत्व ही इस मामले को तूल दे रहे हैं. न्यायमूर्ति दीक्षित ने आगे कहा कि आंदोलन, नारेबाजी और विद्यार्थियों का एक दूसरे पर हमला करना अच्छी बात नहीं है. इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में स्थित महाविद्यालयों में हिजाब के खिलाफ और समर्थन में प्रदर्शन किये जाने के बीच गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने लोगों से शांति की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी की ओर से भी पुलिस बल के इस्तेमाल का अवसर नहीं दिया जाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article5G स्पेक्ट्रम के आवंटन नियमों को लेकर टेलीकॉम, सैटेलाइट कंपनियों में मतभेद
    Next Article कुंडहित सिंचाई भवन में आजसू पार्टी का होगा प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह का आयोजन:माधव चंद्र महतो

    Related Posts

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.