Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल 2022: सीएसके को धोनी की कप्तानी में मिली जीत, हैदराबाद को 13 रनों से दी मात
    Breaking News Headlines

    आईपीएल 2022: सीएसके को धोनी की कप्तानी में मिली जीत, हैदराबाद को 13 रनों से दी मात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. एक अदद जीत के लिए तरस रही चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरकार धोनी की कप्तानी में जीत नसीब हो गई. एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने सनराइजर्सं हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 202 रन का स्कोर बनाया, हैदराबाद को जीत के लिए 203 रन बनाने थे, लेकिन हैदराबाद की पूरी टीम 20 ओवर में 189 रन ही बना सकी और 13 रन से मैच को गवां दिया.चेन्नई सुपरकिंग्स की ये तीसरी जीत है. इस जीत के साथ ही टीम के छह अंक हो गए हैं. यानी सीएसके की टीम के लिए प्लेआफ में जाने की संभावनाए अभी भी जीवित हैं. टीम अभी भी नंबर नौ पर ही रहेगी. वहीं हार के बाद भी एसआरएच अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. टीम अभी भी प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं.
    चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से दिए गए 203 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की ओर से अभिषेक ने 24 गेंद पर 39 रन बनाए और केन विलियमसन ने 37 गेंद पर 47 रन की पारी खेली. वहीं शशांक ने 14 गेंद पर 15 रन बनाए.

    इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ के 99 रन और डेवोन कॉनवे के नाबाद 85 रन की विस्फोटक पारियों की बदौलत सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 203 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. चेन्नई ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 202 रन बनाए. टीम की ओर से गायकवाड़ और कॉनवे ने 107 गेंदों में 182 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत में फार्मा निर्यात में 2013-14 के मुकाबले आई 103 प्रतिशत की वृद्धि, 2021-22 के दौरान 1,83,422 करोड़ रुपये हुआ निर्यात
    Next Article पश्चिम बंगाल में लैंडिंग के दौरान तूफान में फंसी स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट, 12 यात्री घायल

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.