Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट! 2 दिन में 40% से अधिक की वृद्धि
    Breaking News Headlines

    देश में कोरोना की तीसरी लहर की आहट! 2 दिन में 40% से अधिक की वृद्धि

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में बुधवार को कोविड -19 के 13,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन यानी मंगलवार की तुलना में 44% की ज्यादा है. देश में महामारी के दौरान पहले से कहीं अधिक तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं. सिर्फ दो दिन में ही मामले दोगुने हो गए. ऐसे में जानकार तीसरी लहर की आहट की आशंका जता रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बुधवार देर रात तक भारत में 13,155 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें दो राज्यों के आंकड़े अभी आने बाकी थे. मंगलवार को नए मामलों की संख्या 9,155 थी, जो सोमवार को पाए गए 6,242 मामलों की तुलना में लगभग 47% ज्यादा था.

    पिछले दो दिनों में कोविड के मामलों में 40% से अधिक की वृद्धि हुई लगातार दो दिनों में वृद्धि की इतनी उच्च दर चौंकाने वाली है. हालांकि पिछले हफ्ते वीकेंड में कम जांच के कारण सोमवार को जांच में गिरावट के बाद मंगलवार को मामलों में तेजी से वृद्धि हुई. दूसरी लहर के दौरान 31 मार्च और 1 अप्रैल को नए मामलों में क्रमशः 35% और 13.5% की वृद्धि हुई थी. रोजाना कोविड मामलों में आ रही कमी के बीच तेजी से बढ़ रही संख्या चिंताजनक है. पूर्वोत्तर को छोड़कर देश भर में कम से कम 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले सप्ताह के इसी दिनों की तुलना में इस सप्ताह मामलों में वृद्धि दर्ज की है. वहीं केरल में पिछले सप्ताह के पहले तीन दिनों में ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे.

    क्या है राज्यों के हाल?

    महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 नए मामले सामने आए जबकि 20 और रोगियों की मौत हो गई. संक्रमण के नये मामलों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के 85 मामले भी शामिल हैं. अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली में 923 , बंगाल में1,089, कर्नाटक में 566, गुजरात में 548, झारखंड में 344, हरियाणा में 217 मामले पाए गए. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, बिहार, पंजाब और गोवा में भी मामले बढ़ रहे हैं. इस बीच बुधवार को 68 लोगों की मौत के साथ, मौतें लगातार छठे दिन 100 से नीचे रहीं.

    ओमिक्रॉन के 900 मामले

    उधर ओमिक्रॉन के मामलों की बात करें तो मुंबई, दिल्ली और गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के नए मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गयी जबकि पंजाब में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया वहीं देश भर में वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 900 से ज्यादा हो गई है.

    पंजाब में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है. इस महीने 36 वर्षीय एक व्यक्ति स्पेन से राज्य में आया था जिसके नमूने की जांच में वायरस के इस स्वरूप की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही वायरस के इस नए स्वरूप से प्रभावित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 22 हो गई है. रात में उपलब्ध अपडेटेड सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या 950 के करीब पहुंच गई है और महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु व तेलंगाना में इस स्वरूप के अधिकांश नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 85 और मरीजों के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए जाने के बाद प्रदेश में इस स्वरूप से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवायु प्रदूषण और मौसम में बड़े बदलावों ने पराग कणों की सघनता को प्रभावित किया है : अध्ययन
    Next Article अखिलेश ने सपा के 5 नेताओं को पार्टी से निकाला, पीएम मोदी की रैली में हिंसा की साजिश का है आरोप

    Related Posts

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    September 27, 2026

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.