Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में आ गई तीसरी लहर? केरल में कोरोना का विस्फोट, चौथे दिन आए 20 हजार नए केस
    Breaking News Headlines

    देश में आ गई तीसरी लहर? केरल में कोरोना का विस्फोट, चौथे दिन आए 20 हजार नए केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केरल में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने देश की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि रोजाना मिलने वाले नए केसों में करीब 50 फीसदी योगदान इसी राज्य का होता है. केरल में कोरोना किस कदर भयावह होता जा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते चार दिनों से लगातार कोरोना के मामले 20 हजार से अधिक आ रहे हैं. केरल में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 20 हजार से अधिक मामले सामने आए और 116 रोगियों की मौत हुई. राज्य में संक्रमण की दर 13.61 प्रतिशत है. वहीं, देश स्तर पर बात करें तो पिछले चार दिनों से लगातार 40 हजार से अधिक केस मिल रहे हैं.

    राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि संक्रमण के 20,772 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 33,70,137 हो गई है. 116 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 16,701 तक पहुंच गई है. 14,651 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 31,92,104 हो गई. बता दें कि आज और कल केरल में कंप्लीट लॉकडाउन का ऐलान किया गया है.
    सरकारी बयान के अनुसार, केरल में बीते 24 घंटे में 1,52,639 नमूनों की जांच की गई. संक्रमण दर 13.61 प्रतिशत है. अब तक 2,70,49,431 नमूनों की जांच की जा चुकी है. जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,60,824 है. बता दें कि केंद्र सरकार की एक टीम राज्य को कोविड-19 चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए शुक्रवार को प्रदेश पहुंची.इसी बीच अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि केरल में आर-फैक्टर में तेजी से वृद्धि के कारण राज्य संक्रमण के नए मामलों में अगले कुछ हफ्तों तक शीर्ष पर रहेगा. आर-फैक्टर यह संकेत देता है कि किस गति से देश में संक्रमण का प्रसार हो रहा है और चेन्नई के गणितीय विज्ञान संस्थान के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार केरल में स्थिति अभी चिंताजनक रहेगी. आर-वैल्यू (अंक) जितना कम होगा, उतनी तेजी से महामारी के प्रसार में गिरावट आएगी. उसी तरह से, अगर आर-वैल्यू एक से ज्यादा है तो इसका मतलब है कि संक्रमित लोगों की संख्या प्रत्येक चरण में बढ़ रही है और तकनीकी रूप से कहें तो यही महामारी वाला चरण होता है.
    आर-वैल्यू एक से जितना ज़्यादा होगा, उतनी ही तेजी से संक्रमण का प्रसार बढ़ेगा और संक्रमण दर में वृद्धि होगी. केरल में फिलहाल सबसे ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है और आर-वैल्यू 1.11 के पास है. बता दें कि केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 22,064 नए मामले सामने आए थे और 128 लोगों की मौत हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमरीजों के साथ लापरवाही करने वाले एंबुलेंस संचालकों पर होगी कठोर कार्रवाई: सीएम योगी
    Next Article उत्तराखंड जाने वालों के लिये अच्छी खबर, जरूरी नहीं अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.