Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम विभाग ने जारी किया केरल में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, एनडीआरएफ की टीमें तैनात
    Breaking News Headlines

    मौसम विभाग ने जारी किया केरल में अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, एनडीआरएफ की टीमें तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिरुवनंतपुरम. मौसम विभाग ने केरल के 12 जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बृहस्पतिवार को तिरुवनंतपुरम और कोल्लम को छोड़कर केरल के शेष सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने कहा कि केरल के 12 जिलों जिसमें कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझीकोड़, मलप्पुरम, पलक्कड़, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, पठानिमथिट्टा, कोट्टायम और अलाप्पुझा शामिल हैं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और यहां अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है.

    केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से इस दक्षिणी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी. केंद्रीय मौसम विभाग ने इससे पहले बुधवार को राज्य में अगले दो दिनों तक भारी और बहुत भारी बारिश होने और उसके बाद अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई थी.
    गौरतलब है कि केरल में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. इस कारण राज्य के कुछ हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर यातायात मार्ग भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.

    मूसलाधार बारिश को देखते हुए राज्य में समय से पहले मानसून आने के मद्देनजर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक दिन पहले तैयारी के संबंध में निर्देश जारी किए थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिकारी भूस्खलन और बाढ़ जैसी समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहें.

    मुख्यमंत्री द्वारा जारी किए गए कुछ निर्देश थे कि स्थानीय निगम अपने क्षेत्र में आपदा संभावित क्षेत्रों की एक सूची तैयार करें और उसे पुलिस और अग्निशमन सेवाओं जैसे संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं.

    एनडीआरएफ ने पहले ही केरल में अपने पांच दलों को तैनात कर दिया है. एसडीएमए ने लोगों से बारिश कम होने तक नदियों और अन्य जलाशयों से दूर रहने को कहा है. एसडीएमए ने लोगों से जब तक आपात स्थिति न हो तब तक पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा नहीं करने के लिए कहा है. साथ ही बारिश कम होने तक रात की यात्रा से बचने की भी सलाह दी है.

    जिला प्रशासन ने भी लोगों को तटीय क्षेत्रों के पास न जाने की चेतावनी दी है. आईएमडी ने पहले पूर्वानुमान जताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई तक राज्य में दस्तक दे सकता है. इस बार मानसून के सामान्य तारीख से पांच दिन पहले आने के आसार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फिर बढ़े कोरोना के नये मामले, 15 हजार के पार पहुंची एक्टिव मरीजों की संख्या
    Next Article आजम अब किसके साथ? सदन में होगा साफ, सिब्‍बल को मिल सकता है पैरवी का इनाम

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस का अभियान जारी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    तनुजा प्रधान आवर क्लासेज गम्हरिया के स्टूडेंट्स काउंसिल की कप्तान निर्वाचित

    हल्दीपोखर में लगे फिडर से बिजली आपूर्ति नहीं हुआ तो आंदोलन होगा

    कांग्रेस नेता फुलकांत झा ने बीमार गुरुचरण किस्कू से मिलकर कुशल जाना

    निः शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन जहातू में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.