Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किन्नौर हादसा: रेस्‍क्यू ऑपरेशन स्‍थगित, 10 की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
    Breaking News Headlines

    किन्नौर हादसा: रेस्‍क्यू ऑपरेशन स्‍थगित, 10 की मौत; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित निगुलसारी से दो किलोमीटर पीछे रामपुर की तरफ अचानक हुए भूस्‍खलन में मलबे के नीचे बस दब जाने से बड़ा हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि बस अभी भी मलबे में ही दबी हुई है. हालांकि बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और 11 लोगों को रेस्‍क्यू कर लिया गया है. वहीं दुखद खबर ये है कि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. डीसी आबिद हुसैन ने बताया कि अभी भी मलबे में कुछ अन्य गाड़ियों के दबे होने की आशंका है. अब प्रधानमंत्री ने मृतक परिजन और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ लोगों को रेस्‍क्यू किया गया है और पत्‍थरों के लगातार गिरने के चलते रेस्‍क्यू में परेशानी आ रही है.ठाकुर ने कहा कि फंसे हुए लोगों की संख्या के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है. ठाकुर ने बताया कि हादसे के संबंध में उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी बात हुई है और उन्होंने एनडीआरएफ को भी बचाव के लिए मौके पर पहुंचने के आदेश दे दिए हैं. वहीं अब मदद के लिए दो रेस्‍क्यू हेलिकॉप्टर रवाना कर दिए गए हैं.वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही उन्होंने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए, मृतकों के परिजन को सांत्वना प्रकट की है. हादसे की सूचना मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर मौके के लिए रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि घटनास्‍थल शिमला से करीब 200 किमी. दूर है. सीएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया जाएगा और सभी को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जाएगा. साथ ही बचाव कार्य में भी तेजी लाई गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअल्लाह के नाम पर Sex Slaves बनाईं जा रहीं लड़कियां, घर-घर जाकर उठवा रहा तालिबान
    Next Article क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री छोड़ सकते हैं पद, 4 साल में एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी टीम इंडिया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.