Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने किया ड्रोन महोत्सव का शुभारंभ: कहा-ड्रोन टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा भारत
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी ने किया ड्रोन महोत्सव का शुभारंभ: कहा-ड्रोन टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहा भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को ड्रोन महोत्सव में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने ड्रोन प्रदर्शनी को भी देखा. इसके बाद अपने संबोधन से प्रधानमंत्री ने कहा कि जितने भी पॉलिसी मेकिंग करने वाले अधिकारी हैं, वे इस महोत्सव में जरूर आएं. उन्हें नई टेक्नोलॉजी को देखने का मौका मिलेगा. गवर्नेंस में भी कई इनिशिएटिव हैं, जो हम उपयोग में ला सकते हैं.

    पीएम मोदी ने कहा कि मैं महोत्सव में हर स्टॉल पर गया. सभी ने गर्व से कहा कि ये ड्रोन मेड इन इंडिया हैं, सब हमने बनाए हैं. यह जानकर खुशी हुई. ड्रोन इंजीनियर्स, स्टार्टअप्स भी यहां हैं. हजारों लोग इस दो दिनी महोत्सव का हिस्सा भी बनेंगे, इसका मुझे विश्वास है. मुझे कई किसान ऐसे मिले, जो खेती में ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. 150 ड्रोन पायलेट्स सर्टिफिकेट्स दिए जाने वाले हैं, मेरी सभी को शुभकामनाएं.
    उन्होंने कहा कि आज दुनिया में ड्रोन टेक्नोलॉजी का एक्सपटज़् बनने की ओर भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. आठ साल पहले यही वो समय था, जब भारत में हमने सुशासन के नए मंत्रों को लागू करने की कोशिश की थी. इज ऑफ डुइंग बिजनेस को अपना मंत्र बनाया. हमने टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सुलभ करने की दिशा में कदम उठाए हैं, और आगे भी उठाने वाले हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कुछ लोग टेक्नोलॉजी का डर दिखाकर उसे नकारने का प्रयास करते हैं. लेकिन बदलाव के साथ खुद को बदलने से ही तरक्की संभव होती है. पहले टेक्नोलॉजी को एंटी पुअर साबित करने की कोशिश की गई. उदासीन का वातावरण रहा, व्यवस्था का स्वभाव नहीं बन पाया था. इसका नुकसान गरीब और मिडिल क्लास को हुआ है. जो आशा से भरे लोग थे, उन्हें निराशा में जीना पड़ा.
    पीएम मोदी ने कहा कि बताया गया है कि इस दो दिनी ड्रोन महोत्सव में 1600 लोग हिस्सा लेंगे. दो दिवसीय भारत ड्रोन महोत्सव 27 मई से शुरू हो रहा है. हमारे किसान ड्रोन टेक्नोलॉजी की ओर आकर्षित हो रहे है. ये टेक्नोलॉजी किसानों के लिए हौवा नहीं रह गई है. ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव और आसान हो गया है. इस बारे में मुझे कई किसानों ने बताया है. पीएम मोदी ने सॉइल हेल्थ कार्ड को भी बड़ी ताकत बनाया. सॉइल टेस्टिंग की महत्ता भी जताई.इस इवेंट में सरकारी अधिकारियों, विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप से जुड़े 1,600 से अधिक लोग भाग ले रहे हैं. बयान के अनुसार 70 से अधिक प्रदर्शक प्रदर्शनी में ड्रोन के विभिन्न इस्तेमालों के संबंध में जानकारी देंगे. बयान में कहा गया कि इस महोत्सव में डिजिटल माध्यम से ड्रोन पायलट सर्टिफिकेट बांटे जाएंगे, उत्पादों का उद्घाटन होगा, पैनल चर्चाएं होंगी, परिचालन दिखाए जाएंगे और मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी का मॉडल भी दिखेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजातीय जनगणना पर घमासान: बीजद ने कहा अगर केंद्र सरकार नहीं मानी तो उड़ीसा सरकार करायेगी सर्वेक्षण
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.