Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महात्मा गांधी की जयंती आज, राजघाट पहुंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines

    महात्मा गांधी की जयंती आज, राजघाट पहुंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 152वीं जयंती मना रहा है. महात्‍मा गांधी की जयंती के खास अवसर पर आज राजघाट पर गांधी समाधि में सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे भारत को महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाने का संकल्प लेने को कहा. उन्‍होंने कहा, गांधी जयंती सभी भारतीयों के लिए विशेष दिन है. यह अवसर पर हम सभी के लिए गांधीजी के संघर्ष और बलिदान को याद करने का मौका है. यह अवसर हमें हमारे देश की समृद्धि और विकास के लिए काम करने की प्रेरणा देता है.
    महात्मा गांधी को जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा.’ उन्होंने लिखा, ‘गांधी जयंती पर मैं आदरणीय बापू को नमन करता हूं. उनके महान सिद्धांत विश्व स्तर पर प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं.’

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं गांधी जयंती पर पूज्य बापू को नमन करता हूं. जबरदस्त इच्छाशक्ति और अपार ज्ञान के धनी एक विशाल व्यक्तित्व ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को अनुकरणीय नेतृत्व प्रदान किया. आइए हम उनकी जयंती पर खुद को ‘स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत’ के लिए फिर से समर्पित करें.’
    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, ‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम का नेतृत्व कर देश को एकजुट करने वाले महान नेता, दुनिया को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले ‘बापू’ महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. पूज्य बापू का जीवन दर्शन और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं.’

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, हम सभी अहिंसा के सिद्धांतों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शिक्षा एवं आदर्शों के अनुसरण का प्रण लेकर इस दिवस को सार्थकता प्रदान करें.’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘सत्य, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देता ‘बापू’ का जीवन समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है.’

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा, ‘असाधारण व्यक्तित्व व शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्गदर्शक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें नमन तथा समग्र देशवासियों को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में 24 हजार 354 नए केस दर्ज, 234 लोगों की मौत
    Next Article नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ इंडिया @ 75 ” के अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन/दौड़ का आयोजन

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.