Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटों में 24 हजार 354 नए केस दर्ज, 234 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटों में 24 हजार 354 नए केस दर्ज, 234 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24 हजार 354 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 234 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस घटकर 2 लाख 73 हजार 889 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के तीन करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 मामले आ चुके हैं, जिनमें अब तक कोरोना से चार लाख 48 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है.
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 69 लाख 33 हजार 838 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 29 हजार 258 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 19 लाख 94 हजार 990 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

    बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 834 नए मामले सामने आए है. जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 46,94,719 हो गई. राज्य में इसके अलावा महामारी से 95 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 25,182 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,499 है, जिसमें से केवल 11.5 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रियंका गांधी करेंगी 2022 का चुनावी आगाज
    Next Article महात्मा गांधी की जयंती आज, राजघाट पहुंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.