Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब 84 दिनों के बाद ही मिलेगा कोविशील्ड की दूसरी डोज का अपॉइंटमेंट, कोविन पोर्टल में भी हो रहा बदलाव
    Breaking News

    अब 84 दिनों के बाद ही मिलेगा कोविशील्ड की दूसरी डोज का अपॉइंटमेंट, कोविन पोर्टल में भी हो रहा बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के दौरान अब कोविशील्ड वैक्सीन के लिए 12 सप्ताह बाद का ही अपॉइंटमेंट मिलेगा. केंद्र ने रविवार को कहा कि कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट 84 दिनों के बाद ही दिया जाएगा. इसके साथ ही सरकार ने कहा कि जिनलोगों ने कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए पहले से अपना अपॉइंटमेंट बुक कराया हुआ है, उस पर इसका कोई असर नहीं होगा. हालांकि, वैसे लोग जो पहले से तय अपॉइंटमेंट में बदलाव कर उसे 84 दिनों के बाद करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं.

    कोविशील्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच बढ़े समय के मद्देनजर कोविन पोर्टल में भी बदलाव किया जा रहा है. केंद्र ने कहा, कोविन डिजिटल पोर्टल में जरूरी बदलाव किया जा रहा है, ताकि कोविशील्ड के दो डोज के बीच 12 से 16 सप्ताह के अंतर को वहां दिखाया जा सके. कोविशील्ड की दूसरी डोज के लिए पहले से बुक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मान्य रहेगा और उसे कोविन द्वारा रद्द नहीं किया जाएगा.
    पिछले कुछ महीनों में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कोविशील्ड टीके की दो डोज के बीच का समयांतर बढ़ाया गया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मार्च में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा था कि वह दो डोज के बीच समयांतर को 28 दिनों से बढ़ाकर 6 से 8 सप्ताह तक कर दें.

    गौरतलब है कि भारत सरकार ने एक सरकारी पैनल की सलाह पर कोविशील्ड टीके की दो डोज लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते 13 मई को इस आशय की घोषणा करते हुए कहा था कि यह विज्ञान आधारित फैसला है और इस विश्वास के साथ लिया गया है कि इससे कोई अतिरिक्त खतरा नहीं होगा.

    हालांकि मंत्रालय ने कहा था, लेकिन नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआई) (टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह) ने कोवैक्सीन के दो डोज के समयांतर (पहला और दूसरा डोज लगने के बीच का समय) में बदलाव का कोई सुझाव नहीं दिया है. मंत्रालय ने कहा था, वास्तविक समय के साक्ष्यों, विशेष रूप से ब्रिटेन से प्राप्त, के आधार पर कोविड-19 कार्य समूह कोविशील्ड टीके के दो डोज के बीच समयांतर को बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह करने पर राजी हो गया है. कोवैक्सीन के दो डोज के बीच समयांतर में बदलाव की कोई सिफारिश नहीं की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे : अब तक देश के 6000 स्टेशनों पर मिलने लगी मुफ्त WiFi सुविधा
    Next Article ‘राधे’ को पायरेटेड साइट्स पर देखा तो खैर नहीं, सलमान खान ने दी कार्रवाई की धमकी

    Related Posts

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.