Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना के नये मामलों में आयी गिरावट, 24 घंटे में मिले 18,795 नये केस
    Breaking News Headlines

    देश में कोरोना के नये मामलों में आयी गिरावट, 24 घंटे में मिले 18,795 नये केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच एक बार फिर मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बीते दिनों से घट रहे मामलों में एकाएक 6 हजार से भी अधिक मामलों में कमी आई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए नए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 18 हजार 975 मामले दर्ज किए गए वहीं 179 लोग कोविड से जंग हार गए.मंत्रालय के अनुसार इस समयावधि में 26 हजार 30 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए. मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 2 लाख 92 हजार 206 लोगों का इलाज चल रहा है. साथ ही अब तक 3 करोड़ 29 लाख 58 हजार 2 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. Mohfw के अनुसार देश में अब तक कोरोना से 4 लाख 47 हजार 373 लोगों की मौत हो चुकी है.बीते 24 घंटे के आंकड़े सामने आने के बाद देश में कोरोना के मामलों की कुल पुष्ट संख्या बढ़कर 3 करोड़ 36 लाख 97 हजार 581 हो गई है. नए मामलों पाए जाने के बाद 7 हजार 714 एक्टिव मामलों की कमी दर्ज की गई है. वहीं ICMR के अनुसार 56 करोड़ 57 लाख 30 हजार 31 सैंपल्स की जांच हो चुकी है. इसमें से 13 लाख 21 हजार 780 सैंपल्स की जांच सोमवार को हुई.वहीं टीकाकरण की बात करें तो देश में सोमवार को कोविड रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं जिसके बाद देश में अब तक 86 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी हैं. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी. बीते 24 घंटे में 1 करोड़ 2 लाख 22 हजार 525 खुराक दी गई है. अब तक 87 करोड़ 7 लाख 8 हजार 636 खुराक दी जा चुकीहै.
    केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,699 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 58 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 46,41,614 हो गए और मृतकों की संख्या 24,661 पर पहुंच गई. एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पिछले एक दिन में 17,763 लोग ठीक हो गए. राज्य में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 44,59,193 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,57,158 मरीज उपचाराधीन हैं. पिछले 24 घंटे में 80,372 नमूनों की जांच की गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग का ऐलान: तीन लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे
    Next Article राज्य में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक लोगों का हो चुका है टीकाकरण: हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.