Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के CM केजरीवाल पंजाब के दौरे पर ‘पंजाब में घर-घर राशन योजना की शुरुआत’
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली के CM केजरीवाल पंजाब के दौरे पर ‘पंजाब में घर-घर राशन योजना की शुरुआत’

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली के CM केजरीवाल पंजाब के दौरे पर ‘पंजाब में घर-घर राशन योजना की शुरुआत
    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ शनिवार को फतेहगढ़ साहिब के अमलोह से घर-घर मुफ्त राशन योजना को लांच किया। इस दौरान केजरीवाल और भगवंत मान ने अमलोह के गांव दारा सिंह वाला में खुद गलियों में घूम कर लोगों को राशन बांटा और उन्हें योजना के बारे में बताया।

     

     

    अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, ”आज मैं आपसे हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं। अभी दो महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं और पंजाब में 13 और चंडीगढ़ में एक सीट है। आने वाले दिनों में हम 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देंगे। अब आप लोगों से निवेदन हैं जिस तरह आपने दो साल पहले आशीर्वाद दिया था उसी तरह ये 14 की 14 सीटें आम आदमी पार्टी को जितानी हैं।” केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया कि आप लोगों की लोकसभा चुनाव में जमकर झाड़ू लगानी है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी फरवरी के आखिरी हफ्ते में पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। इसी के साथ चंडीगढ़ में भी प्रत्याशी का नाम पार्टी की ओर से घोषित कर दिया जाएगा।

     

     

    अमलोह के बाद सीएम मान और अरविंद केजरीवाल खन्ना पहुंचे और योजना के तहत वाहनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम मान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोगों को घर बैठे आटा, दाल, चावल और चीनी मिलेगी। इस स्कीम से 24.49 लाख लोगो को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब रे रंग उभरने शुरू हो गए हैं और ये रंग जनता द्वारा भरे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को खुशखबरी देते हुए कहा कि वेरका को दिल्ली में मंजूरी मिल गई है। अब दिल्ली में भी वेरका का दफ्तर खुलेगा और लोगों के घरों में वेरका का दूध जाएगा। वहीं इसके बाद बंगाल के वेरका दफ्तर को खोला जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘भगवान राम के बिना देश की कल्पना नहीं की जा सकती’, लोकसभा में बोले अमित शाह
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पलामू पाईपलाईन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.