Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पलामू पाईपलाईन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पलामू पाईपलाईन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments13 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पलामू जिला अंतर्गत पलामू पाईपलाईन सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। इस पाईपलाईन सिंचाई योजना के निर्माण हेतु कुल 456 करोड़ 62 लाख 61 हजार रुपए होंगे व्यय।

    पाईपलाईन सिंचाई योजना के तहत उत्तरी कोयल, औरंगा एवं सोन नदी से आएगा जल। कुल 31.397 MCM पानी लिफ्ट होगा।

    योजना से रानीताल डैम, टेमराईन डैम, बूटनडूबा डैम, मलय डैम, पोस्तिया नाला, पनघटवा डैम, कचहड़वाटाँड डैम, कुन्डलवा डैम, वाहेवधवा नाला डैम, बतरे डैम, धनकई डैम, ताली डैम, सुखनदिया डैम, करमा कलन डैम तथा पाईपलाईन के मार्ग में पड़ने वाले अन्य छोटे-बड़े जलाशय, तालाब एवं आहर में पानी होगा एकत्रित।

    02 वर्ष में योजना पूर्ण करना लक्ष्य। पलामू जिलान्तर्गत चैनपुर, मेदिनीनगर, सतबरवा, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, हैदरनगर एवं मोहम्मदगंज प्रखण्ड होंगे लाभान्वित।

    ★ पलामू हरा-भरा रहे यह राज्य सरकार का लक्ष्य

    ★ सभी योजना आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित

    ★ योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता

    ★ किसान भाई बंधुओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ध्येय

    — श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

     

     

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि पलामू जिला अंतर्गत पलामू पाईपलाईन सिंचाई योजना का आज शिलान्यास हो रहा है। यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के पूरा होने से पूरे पलामू प्रमंडल क्षेत्र के छोटे-बड़े किसान लाभान्वित होंगे। पलामू अक्सर सुखाड़ के चपेट में रहता है। समय पर वर्षा नही होने के कारण अथवा कम वारिश के कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होती रही है। हमारी सरकार की सोच है कि पलामू पूर्ण रूप से हरा-भरा रहे इस निमित्त आज एक ऐतिहासिक सिंचाई योजना “पलामू पाईपलाईन सिंचाई योजना” का शिलान्यास हुआ है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने पलामू जिला स्थित शिवाजी मैदान डाल्टेनगंज में आयोजित “पलामू पाईपलाईन सिंचाई योजना” का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-दुनिया जब तेज गति से प्रगति कर रहा है। आधुनिक युग में पहुंच गया है तो हमारा झारखंड क्यों पीछे रहेगा? हम यहां के किसानों के खेत-खलिहान में 12 महीना पानी पहुंचाएंगे इस संकल्प के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच को हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है। आज पलामू की धरती पर इस सिंचाई योजना का शिलान्यास होने से यहां के छोटे-बड़े डैम, चेक डैम, तालाब, आहर सहित विभिन्न जलाशयों में सिंचाई हेतु जल का संग्रह किया जा सकेगा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के सोच के अनुरूप सभी योजनाओं को हम धरातल पर उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

     

     

     

    राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण से राज्यवासियों को बचाने का बेहतर कार्य कर दिखाया

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के गठन के चंद दिनों में ही कोरोना संक्रमण की विकट स्थिति उत्पन्न हुई। कोविड-19 का प्रभाव इतना भयावह था कि देश और दुनिया में पूर्ण रूपेण लॉकडाउन लग गया। कोरोना संक्रमण से डर का माहौल बना। ऐसी विपरीत परिस्थिति में भी पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने झारखंड में कोरोना संक्रमण मैनेजमेंट को लेकर इतना बेहतर कार्य किया कि बिना कोई अपरा-तफरी के एक-एक व्यक्ति तक हर सुविधा उपलब्ध कराई। राज्य में कोई एक व्यक्ति भी भूखा नही सोया। मेडिकल अस्पतालों में कम संसाधनों के बावजूद बेहतर चिकित्सा सुविधा राज्य सरकार ने उपलब्ध कराया। हमारे प्रवासी मजदूरों को विभिन्न माध्यमों से घर वापस लाने का काम हमारी सरकार ने कर दिखाया। वैसे मजदूर जो लूंगी और हवाई चप्पल पहनकर कार्य करते हैं उन्हें भी हवाई जहाज से वापस झारखंड लाने का कार्य कर दिखाया। कोरोना संक्रमण से पहले हमारे मेडिकल अस्पतालों में न ही ऑक्सीजन, वेंटीलेटर और न ही उतनी बड़ी संख्या में बेड उपलब्ध थे। पूर्ववर्ती सरकारों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार का कोई काम नहीं किया। परंतु हमारी सरकार ने उस स्थिति में भी वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, बेड सहित कई सुविधाओं में बेहतरीन कार्य करके दिखाया और झारखंड वासियों की जीवन रक्षा करने का कार्य किया।

    आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान हमारी सरकार की प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान हमारी सरकार की सोच रही है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के सोच के अनुरूप सभी कार्यों को मूर्त रूप देने का काम हम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के गरीब, आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग समुदाय के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो इस हेतु कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन हो रहा है। हमारे बच्चे भी अब उच्च शिक्षा ले सके शिक्षा लेने में पैसा बाधा बने इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ हुआ है। इस योजना के माध्यम से वैसे बच्चे जो उच्चतर शिक्षा जैसे कि इंजीनियरिंग, डॉक्टर, डिप्लोमा इत्यादि का डिग्री लेना चाहते हैं उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है। इस योजना से आच्छादित बच्चों को जब नौकरी मिलेगी तब से वे धीरे-धीरे इस योजना के तहत मिले ऋण को वापस करेंगे। इस योजना के तहत उन्हें कोर्स के शुल्क के अनुरूप 10 लाख,15 लाख अथवा 20 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में अब तक 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन किया है। आने वाले समय में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालयों में अपग्रेड किया जाएगा। इन विद्यालयों को अपग्रेड करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि अब हमारे बच्चे भी निजी विद्यालयों के अनुरूप सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर सके। शैक्षणिक व्यवस्था में नीतिगत निर्णय लेते हुए कई बेहतर कार्य हुए हैं। अब हाई एजुकेशन के लिए आदिवासी, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक के बच्चे भी विदेश के संस्थानों में पढ़ाई करने पहुंच रहे हैं क्योंकि विदेश में पढ़ाई करने का सारा खर्च राज्य सरकार उठा रही है। मरांग गोमके जयपाल सिंह पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों का सत प्रतिशत स्कॉलरशिप राज्य सरकार वहन कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जितनी भी योजनाएं राज्य सरकार की ओर से चलाई है वह सभी ग्रामीण परिवेश को ध्यान में रखकर संचालित किया जा रहा है।

     

     

    कई महत्वपूर्ण योजनाओं का भी हो रहा है संचालन

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में संचालित कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर दिखाया है। हमारी सरकार ने झारखंड में स्थापित उद्योग संस्थानों में 75% नियोजन यहां के मूलवासी, आदिवासी सहित अन्य वर्ग समुदाय के लोगों का हो इस निमित्त कानून बनाया है। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। राज्य के 20 लाख से अधिक गरीब परिवारों को अबुआ आवास योजना से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। लक्ष्य के अनुरूप वर्ष 2027 तक सभी चयनित परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। अबुआ आवास योजना का लाभ मिलना अब प्रारंभ हो चुका है। प्रथम फेज में चयनित परिवारों तक डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जितना आवास आवंटन राज्य सरकार ने मांगा था कई बार अनुरोध करने के बावजूद कई बार पत्राचार करने के बावजूद भी नही मिला जिससे हमारे 8 लाख से अधिक जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए। अब हमारी सरकार अपने दम पर अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों का घर आवास योजना से वंचित लोगों को देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां के किसान भाइयों को ऋण माफी योजना की सौगात दी है। पिछले 4 वर्षों में 10 लाख से अधिक किसान भाइयों को केसीसी ऋण देने का कार्य भी किया गया है। अब हमारे किसान भाई बंधु भी आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ सके इस हेतु सिंचाई योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को जोड़े रखने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की शुरुआत हुई है। इस योजना के तहत अब 60 से ऊपर के बुजुर्ग महिला-पुरुष, स्कूल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले बच्चे-बच्चियां, झारखंड आंदोलनकारी सहित दिव्यांग लोग नि:शुल्क आवागमन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि यह सरकार आपकी सरकार है। सड़क, बिजली, पानी सहित शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ करते रहेंगे।

    राज्यवासियों को मिल रहा है सर्वजन पेंशन योजना का लाभ

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य में सर्वजन पेंशन योजना का लाभ लोगों को दिया गया। सर्वजन पेंशन योजना एक महत्वाकांक्षी योजना के रूप में उभर कर सामने आई। वर्तमान में राज्य के भीतर 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्ग महिला-पुरुष को पेंशन मिल रहा है। वही सभी वर्ग समुदाय के दिव्यांग व्यक्ति तथा विधवा माताओं-बहनों को ढूंढ-ढूंढ कर पेंशन योजना के अंतर्गत आच्छादित किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि आने वाले वर्षों में आदिवासी-दलित समुदाय के महिला-पुरुषों को अब 50 साल के उम्र के बाद से ही पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच यही है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोए इस निमित्त उनके परिवार को अधिक से अधिक मदद करना है। सभी को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिले इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक श्री रामचंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे, जल संसाधन विभाग के सचिव श्री प्रशांत कुमार, पलामू प्रमंडल के आयुक्त श्री दशरथ दास, आईजी पलामू श्री राजकुमार लकड़ा एवं जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

     

     

    ◆ *_मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन गढ़वा में पलामू प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में हुए शामिल, लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र , बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि का किया हस्तांतरण_*

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- सुविधाओं के मामले में गांव और शहर के बीच अंतर को कर रहे कम_*
    ================
    ◆ *_मुख्यमंत्री बोले -गांव के बच्चों को अब निजी विद्यालयों की तर्ज पर अपने पंचायत के स्कूलों में मिलेगा क्वालिटी एजुकेशन_*
    ================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का सरकार ने लिया है निर्णय, 31लाख बिजली उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ_*
    ================
    ● *_राज्य में कोई भी गरीब और जरूरतमंद बिना पक्का मकान के नहीं रहेगा_*

    ● *_इस राज्य की तस्वीर और तकदीर को बदलने का ले रखा है संकल्प_*

    ● *_जनता की उम्मीद और आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बढ़ चुके हैं कदम_*

    ● *_आदिवासियों और मूलवासियों के साथ दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से कर रहे मजबूत_*

    *_श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    इस राज्य में हर किसी को सम्मान मिलेगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सभी के साथ न्याय होगा। राज्य की जनता को पूरे मान-सम्मान के साथ हक -अधिकार देंगे। यह हमारी सरकार का संकल्प है और पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं । मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज गढ़वा में आयोजित पलामू प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने इस योजना के तहत चयनित कुछ लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास का स्वीकृति पत्र एवं उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी गरीब और जरूरतमंद बिना मकान के नहीं रहेगा । किसी भी व्यक्ति का कच्चा और जर्जर घर नहीं होगा। सभी का अपना आशियाना होगा। राज्य सरकार अपने बलबूते 20 लाख लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देगी और इसका आगाज हो चुका है।

    *_विकास की लकीर को लंबी करेंगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी ने पिछले 4 वर्षों के अपने कार्यकाल में जिस तरह विकास के कार्य किए हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग और तबके को सशक्त बनाने का काम किया, वह अभी नहीं थमेगा । हमारी सरकार श्री हेमन्त सोरेन द्वारा खीची गई विकास की लकीर को और लंबा करेगी। हम इस राज्य की तस्वीर और तकदीर को बदलेंगे।

    *_हर किसी को रोटी, कपड़ा और मकान देने का संकल्प_*

    इस राज्य में कोई भी व्यक्ति रोटी, कपड़ा और मकान से वंचित नहीं रहेगा । यहां की जनता ने जिन उम्मीदों और आकांक्षाओं से हमारी सरकार बनाई है, उसे हर हाल में पूरा करेंगे। हमारी सरकार लगभग 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड जारी कर मुफ्त अनाज दे रही है ।वहीं, गरीबों को हर वर्ष साल में दो बार धोती- साड़ी और लूंगी उपलब्ध कराया जा रहा है। अब अबुआ आवास योजना के माध्यम से 20 लाख आवास विहीन गरीबों और जरूरतमंदों को मकान भी देने का काम कर रहे हैं।

    *_शहर और गांवों के बीच की दूरी कर रहे कम_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव से चल रही है। हमारा प्रयास है कि सुविधाओं के मामले में गांव और शहर के बीच का जो अंतर है, उसे कम कर सके। इस दिशा में गांव और ग्रामीणों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। ये योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं हो, हकीकत में धरातल पर नजर आएं, इसके लिए अधिकारियों का दल लोगों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ रहे हैं।

    *_गांव के बच्चों को भी मिलेगा क्वालिटी एजुकेशन_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव के बच्चों को अपने पंचायत में क्वालिटी एजुकेशन मिलेगा। इसके लिए पंचायतों में स्थित विद्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ पठन- पाठन से संबंधित सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब गांव के बच्चे भी पढ़ाई के मामले में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से कम नहीं होंगे।

    *_अब 100 यूनिट नहीं, 125 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी लगभग 21 लाख बिजली उपभोक्ता हर महीने 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं । अब हमारी सरकार ने बिजली सब्सिडी को 100 यूनिट से बढ़ाकर 125 यूनिट करने का निर्णय लिया है, जिसका सीधा फायदा 31 लाख बिजली उपभोक्ताओं को होगा । इसके साथ सभी वंचित टोलों में भी जल्द बिजली पहुंचा दी जाएगी।

    *_हर खेत में पानी पहुंचेगा, सालों भर होगी खेती, किसान बनेंगे सशक्त_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ग्रामीण बहुल प्रदेश है। यहां के ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर है। ऐसे में किसानों को सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसी कड़ी में खेतों में सालों भर पानी रहे, इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं का काम तेज गति से चल रहा है । अगर किसान अपने खेतों में सालों भर कृषि कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर उनका आय बढ़ेगा और उनका पूरा परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेगा।

    *_आदिवासियों- मूलवासियों को बढ़ा रहे हैं आगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों – मूलवासियों के साथ दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है । यहां की कंपनियों और संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय युवाओं को देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है । यहां के विद्यार्थियों की पढ़ाई पैसे के अभाव में बाधित नहीं हो, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और गुरु जी क्रेडिट कार्ड जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। यहां के बच्चे अब विदेश में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और उसका सारा खर्च सरकार वहन कर रही है।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्री रामचंद्र सिंह, श्री वैद्यनाथ राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर, पलामू प्रमंडल के आयुक्त श्री दशरथ चंद्र दास, पुलिस महानिरीक्षक श्री राजकुमार लकड़ा एवं गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के CM केजरीवाल पंजाब के दौरे पर ‘पंजाब में घर-घर राशन योजना की शुरुआत’
    Next Article एक्सएलआरआई द्वारा आयोजित जमशेदपुर का सबसे बड़ा कैरियर परामर्श मेला

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.