Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बच्चे को गोद लेने के नियमों में सरकार ने किया बदलाव, अब विदेश ले जाना हुआ आसान
    Breaking News

    बच्चे को गोद लेने के नियमों में सरकार ने किया बदलाव, अब विदेश ले जाना हुआ आसान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत में गोद लिए बच्चों को अब विदेश ले जाना आसान होगा. केंद्र सरकार ने इसके संबंध में हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम (एचएएमए) के तहत अंतर्देशीय गोद लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नए नियम जारी किए हैं. अब तक एचएएमए के तहत अंतर्देशीय गोद लेने के संबंध में सीएआरए के लिए कोई नियम नहीं थे.

    ऐसे प्राप्त कर सकते हैं एनओसी

    दत्तक ग्रहण (संशोधन) विनियम 2021 के अनुसार, अधिनियम के तहत गोद लेने वाले परिवार बच्चे को विदेश ले जाने के लिए सरकार के नोडल दत्तक निकाय केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (सीएआरए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर सकते हैं.

    अब तक अदालत ही जारी करती थी

    अभी तक सिर्फ एक अदालत ही एनओसी जारी करती थी. नया अधिनियम बच्चों को गोद लेने के नियमों से संबंधित है क्योंकि यह गोद लिए गए बच्चे को जैविक बच्चे द्वारा प्राप्त सभी अधिकार प्रदान करता है.

    हेग अनुमोदित देशों को ले जाए जा सकेंगे बच्चे

    शुक्रवार देर रात जारी एक अधिसूचना में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि सीएआरए हेग-अनुमोदित देशों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करेगी. बच्चों के संरक्षण और सहयोग पर हेग कन्वेंशन एक अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन है जिस पर भारत द्वारा अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण के संबंध में हस्ताक्षर और पुष्टि की गई है.

    संबंधित डीएम से कराना होगा सत्यापन

    सीएआरए देश में संबंधित क्षेत्र के जिला मजिस्ट्रेट से सत्यापन प्रमाण पत्र के आधार पर एनओसी जारी करेगा. मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले कहा था कि नए नियमों को लाया जा रहा है क्योंकि एचएएमए के तहत गोद लिए गए बच्चे को दूसरे देश में स्थानांतरित करने के संबंध में कई चुनौतियां हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रियंका अमेठी-रायबरेली की किसी विधानसभा सीट से लड़ सकती हैं चुनाव!
    Next Article ब्रह्मर्षि विकास मंच बिरसानगर टेल्को इकाई ने किया सैनिक राकेश तिवारी का सम्मान

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सिस्टम आगे बेबस इंसानियत , एक भाई ने बहन का कंकाल लेकर पहुँचा बैंक

    वार्डन विधायक से बोली- कौन है आप, स्कूल के अंदर कैसे आए? परिचय देने पर भी नहीं पहचानी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.