Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार ने दी चेतावनी: वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके लोग ही सामूहिक कार्यक्रमों में लें हिस्‍सा
    Breaking News Headlines

    सरकार ने दी चेतावनी: वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके लोग ही सामूहिक कार्यक्रमों में लें हिस्‍सा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्‍या एक बार फिर तीसरी लहर की ओर इशारा करने लगी है. कई राज्‍यों में स्थिति बेहद खतरनाक होती जा रही है. यही कारण है कि सरकार ने एक बार फिर आम लोगों को नसीहत देते हुए कहा है कि कोरोना की बढ़ते मामलों को देखते हुए सामूहिक समारोह में जाने से बचना चाहिए और अगर बहुत जरूरी है तो इस तरह के समारोह में उन्‍हीं को भाग लेना चाहिए जो वैक्‍सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं. सरकार ने कहा कि त्‍योहारों को देखते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करना बेहद जरूरी है.एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि देश में भले ही कोरोना संक्रमण के मामले कम दिखाई दे रहे हों लेकिन भारत में कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है. सरकार की ओर से बताया गया है कि साप्‍ताहिक पाजिटिविटी रेट में समग्र रूप से गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन हालात बहुत बेहतर दिखाई नहीं पड़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 39 जिलों में 31 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह में साप्ताहिक कोरोना संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा रही जबकि 38 जिलों में यह दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच रही.
    उन्होंने बताया कि देश में 16 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है जबकि 54 प्रतिशत लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है. भूषण ने कहा, सिक्किम, दादरा और नगर हवेली तथा हिमाचल प्रदेश में शत-प्रतिशत व्यस्क आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है. देश में कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के बीच आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि सामूहिक समारोहों में जाने से बचना चाहिए और यदि किसी सभा में शामिल होना जरूरी है तो पूर्ण टीकाकरण एक पूर्व शर्त होनी चाहिए.

    नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा, लोगों को घर पर त्योहार मनाने चाहिए, कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन और टीकाकरण करवाना चाहिए. सरकार ने कहा कि देश में सार्स-सीओवी-2 के डेल्टा प्लस स्वरूप के करीब 300 मामले अब तक सामने आ चुके हैं. सरकार की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि कई राज्‍यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है. केरल, महाराष्‍ट्र, तमलिनाडु और आंध्र प्रदेश के 42 जिलों में हर दिन 100 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. केरल में 2.30 लाख से अधिक सक्रिय मामले है. केरल की स्थिति बेहत खतरनाक हो चुकी है देश में आने वाले कुल मामलों में से 70 प्रतिशत मामले यहीं से आ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिद्धार्थ शुक्ला का आज होगा अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
    Next Article कोविड-19 के कारण भारत में फंसे विदेशियों के वीजा की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.