Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, डिकॉक ने जड़ा दूसरा अर्धशतक
    Breaking News Headlines

    लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, डिकॉक ने जड़ा दूसरा अर्धशतक

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 में तीसरी जीत हासिल की. टीम ने टूर्नामेंट के अपने चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया. यह दिल्ली की 3 मैचों में दूसरी हार है. मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 149 रन बनाए थे. ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 61 रन की आक्रामक पारी खेली. जवाब में लखनऊ ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया. क्विंटन डिकॉक ने 80 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके साथ टीम पॉइंट टेबल में 6 अंक के साथ 5वें से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. केकेआर की टीम टेबल में टॉप पर काबिज है. दिल्ली की टीम 7वें नंबर पर बनी हुई है.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अच्छी शुरुआत की. कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. डिकॉक ने एनरिक नॉर्किया के पहले ओवर में हैट्रिक चौके और एक छक्के सहित 19 रन बटोरे. पावरप्ले के 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना विकेट के 48 रन था. इस बीच राहुल 25 गेंद पर 24 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का शिकार बने. पहला विकेट 10वें ओवर में 73 रन के स्कोर पर गिरा. क्विंटन डिकॉक ने 36 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. 6 चौका और एक छक्का लगाया. यह उनका मौजूदा सीजन का दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने सीएसके के खिलाफ 61 रन बनाए थे. इस बीच नंबर-3 पर उतरे एविन लुईस बड़ी पारी नहीं खेल सके. वे 13 गेंद पर 5 रन बनाकर ऑफ स्पिनर ललित यादव की गेंद पर आउट हुए. ललित ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन दिया और एक विकेट लिया. 

    लखनऊ के 100 रन 14वें ओवर में पूरे हुए. टीम को अंतिम 6 ओवर में 46 रन बनाने थे और 8 विकेट शेष था. एनरिक नॉर्किया महंगे साबित हुए. उन्होंने 2.2 ओवर में 36 रन दिए. दो बीमर गेंद फेंकने के कारण उन्हें गेंदबाजी करने से रोक दिया गया. इस बीच डिकॉक 52 गेंद पर 80 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आउट हुए. 9 चौका और 2 छक्का लगाया.डिकॉक के आउट होने के बाद लखनऊ को अंतिम 4 ओवर में जीत के लिए 28 रन बनाने थे. दीपक हुडा और क्रुणाल पंड्या क्रीज पर थे. इस बीच 2 ओवर में दिल्ली के गेंदबाजों ने सिर्फ 9 रन दिए और मैच को रोचक बनाने की कोशिश की. अब गुजरात को 12 गेंद पर 19 रन बनाने थे. 19वां ओवर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने डाला. उन्होंने 14 रन दिए. अंतिम ओवर में 5 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर बदोनी ने छक्का लगाकर जीत दिलाई दी. क्रुणाल पंड्या 14 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली क्षेत्र में सुधार के लिए केंद्र ने 10 राज्यों को 28,204 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधारी की दी अनुमति
    Next Article अंग्रेजी का विकल्प बने हिंदी, अन्य भाषा वाले नागरिक भारत की भाषा में संवाद करें: अमित शाह

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.