Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दावा: कोरोना के दोनों वेरिएंट ओमिक्रॉन और डेल्टा को बेअसर करने में सक्षम कोवैक्सीन का बूस्टर डोज
    Breaking News Headlines

    दावा: कोरोना के दोनों वेरिएंट ओमिक्रॉन और डेल्टा को बेअसर करने में सक्षम कोवैक्सीन का बूस्टर डोज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं. टीकाकरण अभियान पर जोर देने के साथ-साथ-साथ केंद्र सरकार हर रोज राज्यों को नए दिशा-निर्देश दे रही है और हर प्रकार से तैयार रहने के लिए कह रही है. इस बीच भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन को लेकर बड़ा दावा किया है. भारत बायोटेक का कहना है कि कोवैक्सीन का बूस्टर डोज करोना के दोनों वेरिएंट ओमिक्रॉन और डेल्टा को बेअसर करने में सक्षम है.

    इससे पहले भारत बायोटेक की ओर से शनिवार को कहा गया था कि कोवैक्सीन की बूस्टर डोज के ट्रायल में किसी भी तरह का साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है और यह वायरस के सभी वेरिएंट्स के खिलाफ लंबे समय तक सुरक्षा देती है.

    भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा था कि ट्रायल के दौरान बूस्टर डोज लेने के बाद लोगों में एंटीबॉडी दो डोज लेने के मुकाबले 5 गुना बढ़ गई. कंपनी के मुताबिक, बूस्टर डोज लेने के बाद लोगों में सीडी4 और सीडी8 कोशिकाओं में बढ़ोतरी देखी गई. इससे कोरोना वायरस के खिलाफ कोवैक्सीन लंबी सुरक्षा उपलब्ध कराती है. ट्रायल के दौरान साइड इफेक्ट की दर काफी कम देखी गई.

    10 जनवरी से दी जा रही प्रीकॉशन डोज

    देश में 10 जनवरी से हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की एक अतिरिक्त डोज (प्रीकॉशन डोज) दी जा रही है. इसके लिए कोवैक्सीन का ही इस्तेमाल किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, तीसरी डोज दूसरी खुराक दिए जाने की तारीख से 9 महीने यानी 39 सप्ताह पूरे होने के आधार पर दी जा रही है. मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों ने पहली दो डोज कोविशील्ड की ली है, उन्हें कोविशील्ड टीका दिया जाएगा और जिन लोगों ने कोवैक्सीन लिया है, उन्हें कोवैक्सीन दिया जाएगा.

    वहीं इससे पहले सरकार ने 5 जनवरी को कहा था कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को दी जाने वाली कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक पहली दो खुराक की तरह ही होगी.

    नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा था कि कोविड टीके की एहतियाती खुराक जो स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों और अन्य बीमारियों से पीडि़त मरीजों को दी जाएगी, वह उसी टीके की होगी जो उन्हें पहले दी गयी थी. उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने पहली दो खुराक कोविशील्ड की ली है, उन्हें कोविशील्ड टीका दिया जाएगा और जिन लोगों ने कोवैक्सीन लिया है, उन्हें कोवैक्सीन दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि टीकों के मिश्रण से जुड़ी नयी जानकारी, विज्ञान और आंकड़ों पर भी नजर रखी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेपटाउन टेस्ट: दूसरे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया 57/2, बढ़त 70 रनों की हुई, विराट और पुजारा नाबाद
    Next Article बजट से पहले ही आम आदमी का बिगड़ा बजट, खाने-पीने के सामान के दाम हुए दोगुने

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.