Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केपटाउन टेस्ट: दूसरे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया 57/2, बढ़त 70 रनों की हुई, विराट और पुजारा नाबाद
    Breaking News Headlines

    केपटाउन टेस्ट: दूसरे दिन स्टंप्स तक टीम इंडिया 57/2, बढ़त 70 रनों की हुई, विराट और पुजारा नाबाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केपटाउन. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली क्रीज पर हैं. कगिसो राबाडा ने मयंक अग्रवाल (7) का और मार्को जेन्सन ने केएल राहुल (10) का विकेट लिया है.

    साउथ अफ्रीका की पहली पारी दिन के तीसरे सेशन में 210 रन पर सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 13 रनों की लीड मिली. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए. शार्दूल ठाकुर ने एक विकेट लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए.

    बुमराह ने 7वीं बार लिया पारी में 5 विकेट

    बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में सातवीं बार पारी में पांच विकेट लिए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दूसरी बार और एसईएनए कंट्रीज में पांचवीं बार यह कारनामा किया है.

    साउथ अफ्रीका को 5 रन पेनल्टी से मिले

    साउथ अफ्रीका का स्कोर जब 139 रन था तब शार्दूल ठाकुर की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने बाउमा का कैच छोड़ दिया. गेंद फिर विकेटकीपर के पीछे रखे हेलमेट पर जा लगी. इससे साउथ अफ्रीका को 5 रन की पेनल्टी मिल गई.

    विराट के टेस्ट मेें 100 कैच पूरे

    विराट कोहली ने तेंबा बउमा का कैच लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 कैच पूरे कर लिए हैं. विराट अपने करियर का 99वां टेस्ट खेल रहे हैं. विराट इस फॉर्मेट में कैचों का शतक पूरा करने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बन गए हैं. 209 कैचों के साथ राहुल द्रविड़ पहले स्थान पर हैं. वीवीएश लक्ष्मण (135), सचिन तेंदुलकर (115), सुनील गावस्कर (108), मोहम्मद अजहरुद्दीन (105) ने विराट से पहले टेस्ट में 100 कैच लपके.

    साउथ अफ्रीका की कमजोर शुरुआत

    दिन की शुरुआत अफ्रीकी टीम के लिए अच्छी नहीं रही. पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर दिया. मार्करम 8 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उमेश यादव ने केशव महाराज (25) को क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. पहले दिन टीम इंडिया सिर्फ 223 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुष्मिता सेन ने ब्रेकअप के बाद गोद लिया तीसरा बच्चा
    Next Article दावा: कोरोना के दोनों वेरिएंट ओमिक्रॉन और डेल्टा को बेअसर करने में सक्षम कोवैक्सीन का बूस्टर डोज

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.