Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीए में बढ़ोतरी से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, बच्चों का शिक्षा भत्ता अब ऐसे भी कर सकेंगे क्लेम
    Breaking News

    डीए में बढ़ोतरी से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत, बच्चों का शिक्षा भत्ता अब ऐसे भी कर सकेंगे क्लेम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है लेकिन डीए में बढ़ोतरी से पहले ही डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने बच्चों की शिक्षा के भत्ते के क्लेम करने के लिए बड़ी राहत दी है. केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 2020-21 एकेडमिक वर्ष में कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के चलते बहुत दिक्कतें आई थी जिसके चलते डीओपीटी ने चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस क्लेम रूल में राहत दी है.केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक हर महीने 2250 रुपये का सीईए मिलता है. हालांकि कोरोना और इसके चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण केंद्रीय कर्मचारियों को सीईए के लिए क्लेम हासिल करने में दिक्कतें आ रही थीं क्योंकि ऑनलाइन फीस जमा कराए जाने के बावजूद बच्चों के स्कूल की तरफ से एसएमएस/ई-मेल के जरिए रिजल्ट/रिपोर्ट कार्ड्स नहीं भेजे गए. अब डीओपीटी ने कहा है कि सीईए क्लेम को स्वप्रमाणित या रिजल्ट/रिपोर्ट कार्ड/फीस पेमेंट के ई-मेल/एसएमएस के प्रिंट आउट के जरिए भी हासिल हासिल किया जा सकता है. हालांकि यह सुविधा सिर्फ मार्च 2020 और मार्च 2021 में खत्म होने वाले एकेडमिक वर्ष के लिए ही उपलब्ध रहेगी.1 जुलाई 2021 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम में डीओपीटी ने कहा है कि विभाग को केंद्रीय कर्मचारियों की तरफ से सीईए को क्लेम करने में आ रही कठिनाइयों को लेकर कई क्वैरीज आ रही हैं. इसे लेकर फिर उन्हें मार्च 2020 और मार्च 2021 तक खत्म होने वाले एकेडमिक वर्ष के लिए राहत देने का फैसला किया गया. डीओपीटी ने यह भी कहा है कि जिन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पक्ष में सीईए क्लेम को पहले ही सेटल किया जा चुका है, उस मामले को फिर से खोलने की जरूरत नहीं है. केंद्रीय कर्मियों को अपने बच्चों की स्कूली शिक्षा और उनके हॉस्टल की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर महीने केंद्र सरकार की तरफ से सीईए मिलता है.सातवें वेतन आयोग ने सिफारिश की थी कि कर्मियों को 2250 रुपये प्रति महीने के हिसाब से सीईए का भुगतान किया जाना चाहिए. हॉस्टल सब्सिडी के लिए हर महीने 6750 रुपये दिए जाने की सिफारिश की गई थी. इसके अलावा सातवें वेतन आयोग ने सिफारिश की थी कि जब भी डीए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो, सीईए व हॉस्टल सब्सिडी को भी 25 फीसदी बढ़ाया जाए. पिछले साल 2020 से डीए में बढ़ोतरी नहीं हो रही है और उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही सरकार डीए रेट्स में संशोधन करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में 2 से अधिक बच्चे वाले नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव
    Next Article लगातार छठे दिन 50 हजार से कम कोरोना मामले, 738 लोगों ने तोड़ा दम

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.