Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल चुनाव: मुर्शीदाबाद के शमशेरजंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक का कोरोना से निधन
    Breaking News Headlines

    बंगाल चुनाव: मुर्शीदाबाद के शमशेरजंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक का कोरोना से निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा क्षेत्र चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नेता रेजाउल हक का कोरोना से निधन हो गया है. कांग्रेस नेता मुर्शीदाबाद में शमशेरजंग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़े थे. वे कुछ दिन पहले कोरोना से पीडि़त हुए थे. हाल ही में शमशेरजंग विधानसभा क्षेत्र को लेकर लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस में विवाद हो गया था. लेफ्ट फ्रंट ने पहले ही मोदस्सर होसैन को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था, जबकि कांग्रेस ने रेजाउल हक को अपना उम्मीदवार बनाया. हालांकि दोनों साथ में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इस सीट को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पाई थी.

    पश्चिम बंगाल में आठ चरण में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होने वाला है. इस चरण में 45 सीटों पर चुनाव होने वाला है. इसके लिए चुनाव प्रचार थम गया है. हालांकि चुनाव आयोग ने साइलेंस पीरियड को 48 घंटे से बढ़ाकर 72 घंटे कर दिया. चौथे चरण के चुनाव के दौरा कुच बिहार में हुई हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है. इस चरण में 1.13 करोड़ पश्चिम बंगाल के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

    इस चरण में 342 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में सिलीगुड़ी के मेयर और लेफ्ट फ्रंट के लीडर अशोक भट्टाचार्य, राज्य के मंत्री व्रत बासु, बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य शामिल हैं. 24 नोर्थ परगना जिले में इस चरण के लिए 15,789 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा. शाम 6.30 बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

    इस बीच कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में वर्चुअल चुनाव प्रचार की बात तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. यह बैठक 16 अप्रैल को बुलाई गई है. पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय बसु ने बुधवार को बताया कि राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच चुनाव प्रचार को लेकर यह बैठक बुलाई है.

    इस बैठक में इस विषय पर चर्चा की जायेगी कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रचार कैसे किया जा सकता है और संक्रमण से कैसे बचा जाए. हो सकता है कि इस बैठक में वर्चुअल चुनाव प्रचार पर भी चर्चा हो. हालांकि चुनाव आयोग से इस संबंध में अभी तक ऐसा कोई दिशा-निर्देश सामने नहीं आया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम विछोभ ने बदला मौसम का मिजाज, देश के अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना
    Next Article देश में भयावह हुआ कोरोना: एक दिन में 2 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.