Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उद्घाटन के अभाव में जर्जर हो रहा मथुरा बगान पार्क, अड्डेबाजी और नशे से स्थानीय लोग परेशान, दिनेश कुमार ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    उद्घाटन के अभाव में जर्जर हो रहा मथुरा बगान पार्क, अड्डेबाजी और नशे से स्थानीय लोग परेशान, दिनेश कुमार ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2022Updated:January 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उद्घाटन के अभाव में जर्जर हो रहा मथुरा बगान पार्क, अड्डेबाजी और नशे से स्थानीय लोग परेशान, दिनेश कुमार ने किया चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान

    ● टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ज्ञापन सौंपेगी भाजपा, 12 जनवरी को श्रमदान कर सांकेतिक विरोध करेंगे भाजपाई

    ● पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास जी के निर्देश पर जुस्को के द्वारा यह पार्क बनवाया गया था।

    गोलमुरी के टुइलाडुंगरी से सटे मथुरा बगान में टाटा स्टील द्वारा निर्मित पार्क आजतक उद्घाटन का इंतेज़ार कर रही है। पार्क निर्माण के लगभग दो वर्ष से अधिक बीतने के बाद भी आज तक उस पार्क का उद्घाटन न हो सका। इसके कारण अब यह सुंदर पार्क जर्जर होकर बदहाल होनी शुरू हो चुकी है। इसका लाभ उठाकर असामाजिक तत्व वहाँ नशे का सेवन करते हैं जिनकी अड्डेबाजी से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। इसी पार्क के नजदीक पिछले दिनों गोली चलन की घटना हुई जिसमें स्थानीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस अड्डेबाजी और नशेड़ियों से परेशान बस्तीवासियों के अनुरोध पर भारतीय जनता पार्टी ने पार्क के सौंदर्यीकरण और जल्द शुभारंभ करने को लेकर रविवार को मथुरा बगान में बैठक कर आंदोलन का ऐलान किया।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/9EcwB1HI4gA”]

    भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बस्तीवासियों की आहूत इस बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विशेष रूप से शिरकत किया। उन्होंने ऐलान किया कि पार्क की दुर्दशा को समुचित समाधान को लेकर भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इसकी शुरुआत सोमवार को जुस्को प्रबंधन एवं टाटा स्टील को ज्ञापन सौंपकर होगी। इसके बाद आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय लोगों संग भाजपाई श्रमदान कर के पार्क की सफ़ाई करेंगे। इसके लिए जुस्को प्रबंधन और जमशेदपुर अक्षेस से भी समुचित सहयोग के लिए वार्ता की जायेगी। मालूम हो कि इस पार्क के गार्ड को भी नशेड़ियों ने कई बार मारपीट कर भगा दिया। वहीं पार्क परिसर में निर्मित सिक्युरिटी रूम और शौचालय इत्यादि को असामाजिक तत्वों ने छतिग्रस्त कर के कई सामानों की चोरी भी कर लिया है। पार्क में लगी हाईमास्ट लाईट आजतक शुरू नहीं हुई है जिससे अँधेरे का लाभ नशेड़ियों को मिलता है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की वर्षों प्रतीक्षित माँग को वर्ष 2019 में तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर टाटा स्टील के सौजन्य से मथुरा बागान में पार्क का निर्माण हुआ। सत्ता परिवर्तन होने से इस पार्क का उद्धाटन आजतक लंबित है। स्थानीय विधायक सरयू राय के कान में भी जु नही रेंग रही और ना ही जिला प्रशासन इस पार्क का सुध नहीं लेतें। कहा कि लभगभ 25 से 30 लाख रुपये से निर्मित इस पार्क की बदहाली दूर करने को लेकर चरणबद्ध आंदोलन होगी। बैठक के दौरान विशेष रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज पासवान, पूर्व महानगर भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद, अशोक सामन्त, श्रीनू राव, महाबीर प्रसाद, कामेश्वर साहू,चंद्रिका निषाद, रेमन कुमार, योगेश देवांगन, पप्पू कलवार, राकेश राव, बीरेंद्र दास सोनू, सीएच लक्ष्मण राव, मुकेश चौधरी, पंकज शर्मा, विकास सिंह,आर के शुक्ला कल्लू, आदर्श सिंह क्षत्रिय, मथुरा बागान निवासी बबली देवी, महारानी देवी, सोनी देवी, सुमित्रा देवी, ज्योति देवी, मुनिया देवी, शकुंतला डे, फेकनी देवी,रामाशंकर सिंह, हीरालाल,राजू सिंह,आदर्श सिंह,मनीष सिंह,अभिषेक ठाकुर
    कृष्णा रोहित प्रेम प्रियरंजन सहित अन्य मौजूद थें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने किया बन्ना गुप्ता को फोन, स्वास्थ्य की जानकारी ली
    Next Article कोरोना से मुक्ति के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय खां ने किया हवन

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.