Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से झारखंड प्रदेश से एक अल्पसंख्यक मुस्लिम उम्मीदवार होना चाहिए :रियाजुद्दीन खान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से झारखंड प्रदेश से एक अल्पसंख्यक मुस्लिम उम्मीदवार होना चाहिए :रियाजुद्दीन खान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने मांग की है कि संप्रति में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से झारखंड प्रदेश से कम से कम एक अल्पसंख्यक मुस्लिम उम्मीदवार होना चाहिए। प्रदेश में मुस्लिम संप्रदाय की मतदान में बड़ी भूमिका रहती है और वे एक जिम्मेदार नागरिक की तरह अपने राष्ट्र धर्म और लोकतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरी तन्मयता से चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान करते हैं।

     

     

    इसमें उनका और अधिक उत्साहवर्धन तब होता जब उन्हें झारखंड से लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता और यह तभी संभव है जब कोई भी राजनीतिक दल अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उनकी राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए झारखंड से लोकसभा के चुनाव में कम से कम एक सीट से लड़ने का अवसर प्रदान करते। मेरा संबंध कांग्रेस पार्टी से है और मैं इंडिया गठबंधन का एक अंग हूं इसलिए मैं सबसे पहले तो कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपील करता हूं कि वह अपना बड़ा दिल दिखाते हुए किसी एक लोकसभा सीट से मुस्लिम को प्रत्याशी बनाए।

     

     

    सभी राजनीतिक दल और विशेष कर इंडिया गठबंधन के दल सदैव यह दावा करते हैं कि हम अल्पसंख्यकों को उनके जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी देंगे परंतु जब मौका आता है तो उनकी जनसंख्या के हिसाब से उनकी भागीदारी नहीं हो पाती है और वर्तमान में तो बिल्कुल ऐसा हो नहीं पा रहा है जिससे अल्पसंख्यकों के मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो रहे हैं। हालांकि पहले इस बात का ख्याल रखा जाता था। झारखंड सरकार का भी 5 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है

     

     

    किंतु अल्पसंख्यक आयोग को छोड़ दिया जाए तो अभी भी मुस्लिम अल्पसंख्यकों से संबंधित ज्यादातर बोर्ड और निगम का गठन नहीं हो पाया है जिनसे इनका कल्याण हो सके जैसे मदरसा बोर्ड ,वक्त बोर्ड ,अल्पसंख्यक वित्त निगम ,उर्दू अकादमी आदि हैं जिनका अभी तक गठन नहीं हो सका है। 15 सूत्रीय कार्यान्वयन समितियां डेढ़ वर्ष पहले बनी परंतु दुख की बात है कि अभी तक उसकी एक बैठक नहीं हो पाई है। हम लोग लगातार बैठक के लिए दबाव बना रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

     

     

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने कांग्रेस आला कमान से और इंडिया गठबंधन से अपील की है कि वह उपरोक्त मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें और संसदीय राजनीति में अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित करें और कम से कम एक लोकसभा क्षेत्र से मुस्लिम उम्मीदवार की घोषणा करें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
    Next Article हैडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.