Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र के अस्पताल में मरीजों की मौत: कांग्रेस ने जांच की मांग की, खड़गे ने राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल उठाए
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र के अस्पताल में मरीजों की मौत: कांग्रेस ने जांच की मांग की, खड़गे ने राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल उठाए

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र के अस्पताल में मरीजों की मौत: कांग्रेस ने जांच की मांग की, खड़गे ने राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल उठाए
    कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक सरकारी अस्पताल में 24 मरीजों की मौत की मंगलवार को गहन जांच की मांग की। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल उठाए।
    महाराष्ट्र के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को कहा था कि नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 30 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच 12 शिशुओं सहित 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में खरगे ने मरीजों की मौत पर चिंता व्यक्त की।

    खड़गे ने लिखा, ‘‘बताया जा रहा है कि इन मरीजों की मौत दवाओं और इलाज के अभाव में हुई। ऐसी ही एक घटना अगस्त 2023 में ठाणे के एक सरकारी अस्पताल में हुई थी, जिसमें 18 मरीजों की जान चली गई थी।’’

     

     

     

    कांग्रेस प्रमुख ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी – शिवसेना सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘पीड़ितों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम गहन जांच की मांग करते हैं, ताकि लापरवाही के दोषियों को अदालत कड़ी सजा दे सके।’’

    पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने सोमवार रात को सवाल किया था कि बच्चों की दवाओं के लिए पैसे क्यों नहीं हैं, जबकि भाजपा सरकार प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करती है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

    ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने मरीजों की मौत की खबर पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार अपने प्रचार-प्रसार पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करती है, लेकिन बच्चों की दवा के लिए पैसा नहीं है? भाजपा की नजर में गरीबों की जान की कोई कीमत नहीं है।’’

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस घटना पर अपनी ‘चुप्पी’ तोड़ने को कहा। सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।’’

     

     

     

    महाराष्ट्र में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के निदेशक डॉ. दिलीप म्हैसेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे में नांदेड़ सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 24 मौतें हुई हैं। मृतकों में 12 शिशु शामिल हैं, जिन्हें कुछ स्थानीय निजी अस्पतालों द्वारा यहां रेफर किया गया था। शेष लोगों में वयस्क शामिल हैं, जिनकी विभिन्न कारणों से मौत हुई है।’’

    डॉ. शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डीन डॉ. एसआर वाकोडे ने संवाददाताओं को बताया कि मरने वाले 12 शिशुओं में छह लड़के और छह बालिकाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से ज्यादातर शून्य से तीन दिन के आयु वर्ग के नवजात थे और उनका वजन ‘‘बहुत कम’’ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र के अस्पताल में 4 बच्चों समेत सात और मरीजों की मौत, 48 घंटे में अबतक 31 की गई जान
    Next Article एसएपीटी ने देवभूमि में सरकारी फिजीयोथेरेपी कॉलेज, फिजीयोथेरेपी काउंसिल एवं सोटो अंगदान संस्थान के लिए मा०मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.