Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डूबने से दो बच्चे की मौत
    Breaking News बिहार

    डूबने से दो बच्चे की मौत

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डूबने से दो बच्चे की मौत

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय :थाना क्षेत्र के राहुल नगर गांव स्थित पानी भरे गड्ढे में शौच जाने के क्रम में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई .जानकारी के अनुसार कोरैय पंचायत अंतर्गत वार्ड 13 स्थित राहुल नगर गांव में शुक्रवार की सुबह एनपीएस प्राथमिक विद्यालय के समीप झांटी में बच्चे टहलने के लिए गए थे जिस दौरान शौच लगने के क्रम में एक बच्चा शौच करने को ले गड्ढे की ओर गया जहां पैर फिसलने की स्थिति में पानी भरे गड्ढे में चला गया जिसे डूबता देख एक अन्य साथियों से बचाने को ले दौरा जो वह भी गड्ढे में डूब गया .आसपास के लोगों के द्वारा जबतक शोर सुन दोनों बच्चे को पानी भरे गड्ढे से निकाला गया तब तक दोनों बच्चा बेहोश हो चुका था . परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा जब तक इलाज हेतु डॉक्टर के पास ले जाया गया तब तक दोनों बच्चे की मौत हो गई .मृतक दोनों बच्चे की पहचान राहुल नगर निवासी अशर्फी पंडित का 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार एवं रामदुलार शाह का लगभग 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुआ .घटना की सूचना पर पहुंचे मुखिया शंभु झा के द्वारा दोनों मृतक परिजनों को सांत्वना देते हुए थाना पुलिस एवं अंचलाधिकारी को मामले कोले अवगत कराते हुए आपदा राहत कोष से हर संभव मदद दिए जाने की मांग की .जहां सूचना पाकर गढपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच दोनों मृतक के शव को कब्जे में ले जाॅच पड़ताल कर अंत:परीक्षण को ले बेगूसराय भेजा.

    बच्चों की मौत की खबर सुन रो-रो कर दोनों परिजनों का हुआ बुरा हाल.

    बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह राहुल नगर वासियों के लिए शुक्रवार का दिन काला दिन के समान साबित हुआ जहां एक ओर एक साथ दो दो बच्चे की मौत की खबर सुन गांव वाले शोकाकुल व हताश थे तो वही दोनों ही परिवार के लोगों में क्रंदन कि शोर सुन हर कोई दांतो तले उंगली दबा रहा था .मृतक दीपक कुमार का पिता अशर्फी पंडित 15 दिन पहले ही परिवार के भरण-पोषण को ले हरियाणा कमाई करने के लिए गया है वही माता सुलेखा देवी जो विकलांग है किसी तरह गांव में मजदूरी कर अपने 3 पुत्र व एक पुत्री का भरण पोषण व देखभाल करती थी जिसमें एक पुत्र के खोने के बाद माता सुलेखा देवी ,दादा सोनेलाल सोने लालपंडित ,दादी ,भाई ,बहन आदि लोग का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था तो वहीं दूसरी ओर मृतक अंकुश के घर भी कोहराम मच गया .जिसके घर में भी पिता के बारे में बताया गया कि अपने बाल बच्चों एवं परिवार के लोगों के परवरिश के लिए दिल्ली गए हुए हैं.बताया गया कि मृतक अंकुश भी तीन भाई बहनों में छोटा था इधर दोनों बच्चे की मौत की खबर सुन दोनों ही परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है .अंकुश के मम्मी लालन देवी ,दादा रामपति साह, चाचा विश्वनाथ साह दादी, चाची आदि लोगों का भी रो रो कर बुरा हाल था.जहां हर किसी लोगों की मुंह से आह निकल रही थी कि शायद भगवान ऐसा दिन किसी भी परिवार को ना दिखाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजदयू के प्रदेश महा सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष भोला कांत के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक
    Next Article दिवंगत दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सह जिला ब्यूरो के आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने रखा शोक सभा का आयोजन

    Related Posts

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    June 25, 2026

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.