Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नूंह की मार्किट में पहुंचे DC-SP, 4 घंटे की ढील में खुलवाए बाजार
    Breaking News Headlines

    नूंह की मार्किट में पहुंचे DC-SP, 4 घंटे की ढील में खुलवाए बाजार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नूंह की मार्किट में पहुंचे DC-SP, 4 घंटे की ढील में खुलवाए बाजार
    नूंह हिंसा का आज आठवां दिन है। डीसी, एसपी ने मुख्य बाजार में पहुंचकर बाजार के लोगों से पहले बातचीत की तथा उसके बाद बाजार को सामान्य रुप से खुलवाया। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देते हुए सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक के लिए बाजार खुलवाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बाजार के लोगों में भय था इसलिए वह बाजार नहीं खोल रहे थे तभी डीसी-एसपी मुख्य बाजार में पहुंचते हैं और लोगों तथा बाजार के दुकानदारों से बातचीत करते हैं जिसके बाद बाजार खोलने पर सभी की सहमति बनती है और बाजार को खोला जाता है।

     

     

    वहीं बाजार के लोगों का कहना है कि डीसी-एसपी आए थे, उन्होंने आश्वासन दिया है कि बाजार में पुलिस के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके अलावा बाजार के पास ही एक पुलिस चौकी बनाई जाएगी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी बाजार के लोगों की सहमति से अब बाजार खोल दिया गया है। जैसे-जैस कर्फ्यू में ढील मिलेगी। उसी तरह से बाजार खुलने का समय भी बढ़ता जाएगा। डीसी धीरेंद्र ने कहा कि लोगों से सामान्य रूप से बात हुई है। दुकानदारों ने अपनी कुछ बातें भी रखी हैं, अब बाजार को खोल दिया गया है।

     

     

    शहर की हालत सामान्य हो रही है, जल्दी ही इंटरनेट सेवाएं भी बहाल कर दी जाएंगी। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने कहा कि डीसी-एसपी के साथ बाजार के लोगों की बात हुई है सभी की सहमति के बाद अब बाजार खोल दिए गए हैं। सब आपस में भाईचारे के साथ रहेंगे किसी प्रकार की कोई बात नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस 4 दशक तक नहीं समझ सकी पंचायती राज प्रणाली का महत्व : मोदी
    Next Article तानाशाही विचारधारा पर लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय : रियाजुद्दीन खान

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.