Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहीं रहा कोरोना मुक्त पूर्वी सिंहभूम, जिला प्रशासन के फुले हाथ पांव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    नहीं रहा कोरोना मुक्त पूर्वी सिंहभूम, जिला प्रशासन के फुले हाथ पांव

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: अब तक कोरोना पॉजिटिव से अछूता पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) ज़िला में कोरोना वायरस ने जैसे ही दस्तक दी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ का फूल गए हैं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी भी अचंभित है दबे जुबान से सब ने यह स्वीकारा है कि बाहर से आने वाले छात्रों मज़दूरों के कारण ही पूर्वी सिंहभूम में संक्रमित मरीज पाया गया है

    जमशेदपुर के डीसी रविशंकर शुक्ला ने इसकी पुष्टि कर दी है और कहा है कि चाकुलिया एरिया में एक पुरूष और महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए है और पूरे एरिया को सील कर दिया गया है. चाकुलिया को कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया और पूरे एरिया को सील कर दिया गया है.

    चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 के जुगिपाड़ा निवासी एक छात्रा और वार्ड संख्या 7 के पुराना बाजार निवासी एक छात्र को कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव पाया गया है. दोनों छात्र और छात्रा का रिपोर्ट पोजेटिव होने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया है.  नगर पंचायत प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा बाजार की गली मुहल्लों की सड़कों को बांस बांधकर सील कर दिया गया है. बाजार की सभी दुकान बंद कर दिया गया है. बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों विद्यार्थी 8 मई को कोलकात्ता से चाकुलिया पहुंचे थे. दोनों के चाकुलिया आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों का स्वाब लेकर जांच के लिए भेजा गया था. मंगलवार की सुबह को दोनों की रिपोर्ट पोजेटिव आया है. रिपोर्ट पोजेटिव आने के बाद मंगलवार की सुबह प्रशासन ने दोनों विद्यार्थी समेत 13 लोगों को रात में ही जमशेदपुर ले जाया गया है. जमशेदपुर के टीएमएच में दोनों छात्रों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इसके अलावा उसके साथ संपर्क में आने वाले 13 लोगो को भी टीएमएच में भर्ती कराया गया है. अब जमशेदपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है और अब लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा.

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में सोमवार को कुल 445 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हुई और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाया गया था जबकि 40 मरीजों की जांच आन प्रोसेस थी जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की अहले सुबह आई, जिसमे दोनों पॉजिटिव पाया गया. इसमें कोल्हान सहित प्रदेश के दूसरे जिले भी शामिल है। दूसरी सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 184 कोरोना संदिग्ध मरीजों का नमूना लिया गया। जिले से अबतक कुल 3376 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 2910 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकि 413 नमूनों की जांच चल रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलद्दाख में भारतीय सीमा घुसे चीनी चॉपर्स, भारतीय वायुसेना ने खदेड़ा
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रघुवर दास ने लिखा पत्र

    Related Posts

    गुजरात : भरूच जिले में फार्मा कंपनी में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 6 लोग घायल

    October 17, 2026

    केंद्र ने 70 लाख कर्मचारियों को दी राहत, रिटायरमेंट से चार साल पहले ही जांचेंगे जाएंगे वेतन-पेंशन के पेपर

    October 17, 2026

    अवैध खनन मामला: भाजपा विधायक संजय पाठक की फर्म को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत नहीं, मुश्किलें बढ़ीं

    October 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुजरात : भरूच जिले में फार्मा कंपनी में भीषण रिएक्टर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 6 लोग घायल

    केंद्र ने 70 लाख कर्मचारियों को दी राहत, रिटायरमेंट से चार साल पहले ही जांचेंगे जाएंगे वेतन-पेंशन के पेपर

    अवैध खनन मामला: भाजपा विधायक संजय पाठक की फर्म को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत नहीं, मुश्किलें बढ़ीं

    होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर सुपर टैंकर, 20 लाख बैरल तेल से लेकर जा रहे जहाज में जबर्दस्त ब्लास्ट

    सुप्रीम कोर्ट बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर उम्र के आधार पर पाबंदी के खिलार्फ, पैरेंटल कंट्रोल पर दिया जोर

    मुख्यमंत्री मातृ-वियोग में, इधर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक न्यायिक फैसलों के उजाले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.