Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास, नियोजन, उद्योग व श्रम विभाग की समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास, नियोजन, उद्योग व श्रम विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास, नियोजन, उद्योग व श्रम विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    ▪️कौशल विकास योजना से वैसे युवाओं को जोड़ें जो इच्छुक हों, स्थान भरना मकसद नहीं हो- श्री सूरज कुमार, उपायुक्त

    ▪️उपायुक्त ने कौशल विकास हेतु युवाओं के निबंधन को लेकर प्रखंडवार कैंप आयोजित करने के दिए निर्देश

    ▪️अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता, इंडस्ट्री की मांग को लेकर सर्वे कराने के दिए निर्देश

    जिला सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में कौशल विकास, नियोजन, उद्योग व श्रम विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । कौशल विकास की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जो भी युवा इच्छुक हैं सिर्फ उन्हें ही इस योजना से जोड़े तथा प्रशिक्षित करें । साथ ही जिले की इंडस्ट्री में किस ट्रेड के युवाओं की मांग है उसकी सूची बनाने का निर्देश दिया गया । उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को निदेशित किया कि किसी ट्रेड में नियोजित होने की क्या संभावना है, कितने बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथा कितनों का नियोजन जिला, राज्य एवं राज्य के बाहर किया जा सकेगा इसका सर्वे इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप करें । साथ ही आकांक्षी जिला के इंडिकेटर को लेकर विमर्श किया गया । उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें युवाओं को स्वरोजगार हेतु भी प्रोत्साहित करें जो आगे चलकर नियोक्ता की भी भूमिका निभा सकते हैं ।

    नियोजन पदाधिकारी गोलमुरी व घाटशिला को कम आय वर्ग के 50-50 युवाओं को लक्ष्य कर बैंक पीओ परीक्षा की तैयारी हेतु फ्री कोचिंग को लेकर प्रपोजल बनाने का निर्देश दिया गया । वहीं सभी प्रखंडों में कैंप लगाने का निर्देश दिया गया ताकि इच्छुक युवाओं के निबंधन हेतु जिला प्रशासन की पहुंच आसान हो सके । साथ ही एक डेमो सर्वे कराने का भी निर्देश दिया गया की किस ट्रेड में भर्ती हेतु कितने युवा इच्छुक हैं, जिला या राज्य में या राज्य के बाहर काम करना चाहते हैं तथा कितना सैलरी चाहेंगे ।

    उद्योग विभाग की समीक्षा के क्रम में pmegp के रिजेक्टेड लिस्ट, रिजेक्शन का कारण सहित समर्पित करने का निर्देश दिया गया । श्रम विभाग की समीक्षा के क्रम में धोती साड़ी वितरण की समीक्षा की गई, संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 29000 लाभुकों के बीच वितरण का कार्य किया जा चुका है वहीं जिला स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में भी 50 लाभुकों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया जाएगा । उपायुक्त ने श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ मजदूरों को मिले इस उद्देश्य से जहां-जहां(मानगो, जुगसलाई आदि) मजदूर इकट्ठा होते हैं वहां कैम्प लगाकर निबंधन करने एवं योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए । मजदूरों के बीच अभियान चलाकर निबंधन हेतु जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया ।

    बैठक में डीएलसी, कौशल विकास पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, नियोजन पदाधिकारी गोलमुरी व घाटशिला, उद्योग विभाग के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारह वर्षीय श्याम शर्मा को पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने सौंपा व्हीलचेयर
    Next Article पिछली सरकारों ने बजट को वोट बैंक के हिसाब-किताब का बहीखाता और कोरी घोषणाओं का माध्यम बना दिया था: पीएम मोदी

    Related Posts

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    September 4, 2026

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.