Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध रूप से कोयले का प्रेषण नही होने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को सुनिश्चित करने का डीसी ने दिया निर्देश
    Breaking News झारखंड

    खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध रूप से कोयले का प्रेषण नही होने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को सुनिश्चित करने का डीसी ने दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2022Updated:May 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की आहूत बैठक संपन्न

    ईसीएल पाण्डेश्वर क्षेत्र में अवैध रूप से खोदे गए गढ्ढे को शीघ्र भरने का निर्देश

    आज दिनांक 13 मई 2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से अवैध खनन एवं खनन परिवहन को लेकर समीक्षा की गई।

    उपायुक्त द्वारा ईसीएल पाण्डेश्वर क्षेत्र में अवैध खनन के फल स्वरूप बने मुहाने को शीघ्र भरने का सख्त निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित को मैनेजमेंट से बात कर आईईसी के तहत आम लोगों में अवैध खनन के दुष्परिणाम एवं कानूनी प्रावधानों को लेकर जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया।

    संबंधित क्षेत्र में पुलिस के द्वारा सहयोग के बावजूद भी अवैध रूप के खनन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार चेकिंग अभियान चलाएं एवं अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि समस्या का समाधान हो सके।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया की अवैध रूप से कोयले का प्रेषण भैंसा गाड़ी/साईकिल/मोटर साईकिल से ना हो संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

    एस0पी0 माइन्स चितरा, देवघर से रेलवे साइडिंग जामताड़ा लाने के लिए योग्य वाहनों का उपयोग, तिरपाल से ढंक कर कोयला का प्रेषण करने, रेडियम युक्त पट्टी साथ ही जीपीएस लगाने का निदेश महाप्रबंधक एसपी माइन्स चितरा को दिया गया।

    उपायुक्त द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को रेंडमली सभी गाड़ियों का फिटनेस चेक, रेडियम युक्त पट्टी लगा है की नहीं, गाड़ी का नंबर विजुअल है की नहीं चेक करने का निर्देश दिया गया साथ ही नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा.पु.से.), जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला, ज़िला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, महाप्रबंधक एस पी माइन्स चितरा एवं सर्व श्री ईसीएल पाण्डेश्वर क्षेत्र प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    गौरतलब है कि राष्ट्र संवाद लगातार अवैध कोयले के मामले को लेकर खबरों को की है प्रकाशित|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों को इस वर्ष धान बीज ब्लॉक चैन सिस्टम के माध्यम से प्राप्ति होगी:बीटीएम सुजित
    Next Article कुंजविलास के साथ हरिनाम चार दिवसीय संकीर्तन का हुआ समापन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.