Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी व एसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    डीसी व एसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीसी व एसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

    जामताड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने जिला अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज, दुलाडीह स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने द्वितीय चरण के मतदान हेतु नारायणपुर, करमाटांड एवं फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के लिए बने वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाये गए सीसीटीवी, कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कहा कि वज्र गृह की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है। वज्र गृह सह मतगणना स्थल के पास पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, मतगणना के दिन सुरक्षा के लिए और अतिरिक्त बलों को लगाया जाएगा। इसके अलावा आनेवाली गाड़ियों के ठहराव स्थल की समीक्षा किया गया साथ ही अधिकारियों और मीडिया कर्मियों के लिए प्रवेश के रास्तों के साथ उम्मीदवारो के आनेजाने के रास्तों को भी चिन्हित किया गया है। वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में चप्पे चप्पे की निगरानी की पूरी व्यवस्था के सुरक्षा बलों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी भी लगाया गया है, जिसका अवलोकन कर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को वज्र गृह सह मतगणना स्थल में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि संदिग्ध गतिविधि दिखते ही वरीय अधिकारियों को सुचना दें।इस मौके पर उपरोक्त के अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए अभिषेक श्रीवास्तव, निदेशक डीआरडीए जावेद अनवर इदरीसी, अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा आनंद ज्योति मिंज, पुलिस उपाधीक्षक जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी, अंचल अधिकारी जामताड़ा मनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कामदेव दास सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा उपायुक्त ने मतदाताओं से अपनी सारी व्यस्तता को छोड़कर मतदान करने की की अपील
    Next Article दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से चु रहे तेल को जीप के माध्यम से ले गई पुलिस, लोगों में बना चर्चा का विषय

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.