वारिस कॉलोनी में बदले गए डैमेज बिजली पोल, समय से पहले कार्य पूरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में वारिस कॉलोनी में डैमेज बिजली पोलों को हटाकर नए पोल लगाए गए। अंसार खान ने बताया कि 10 दिन पहले उन्होंने मानगो विद्युत कार्यपालक अभियंता कपिल निरंजन तिग्गा को समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नए पोल और लेबर भेजकर कार्य समय से पहले पूरा कराया।

अंसार खान ने अभियंता तिग्गा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दिए गए समय से पहले ही क्षेत्र की बिजली समस्या का समाधान कर दिया। इस मौके पर वारिस पिया वेलफेयर कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद आबिद हुसैन, नायब सदर एन. हक़, तैयबा मस्जिद के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद इसरार खान और आरजू खान मौजूद रहे।


